Breaking News

CPI-M और किसान सभा के नेतृत्व में किसान सड़कों पर उतरे

HTN Live 

किसानों को बर्बाद करने वाले कानूनों का जोरदार विरोध ।

किसान और कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के किसान भी देश के किसानों के साथ सड़क पर उतरे, आज प्रदेश के अलग अलग जनपदों मे सुबह से ही सीपीआईएम और किसान सभा के झंडे बैनरो के साथ अपनी मांगो के पोस्टर हाथों में लिए किसानों ने हाईवे रोड जाम किए, सड़कों पर धरने दिए, बिल की प्रतियां जलाईं और जुलूस निकाले। कुछ इलाकों में बाजार भी बंद रहे। तथा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे गए।

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार बुलंदशहर, आगरा, इटावा, सुल्तानपुर, वाराणसी, मऊ, पीलीभीत, देवरिया, कानपुर, फ़िरोज़ाबाद, गोंडा, बस्ती, जौनपुर, इलाहाबाद, कासगंज, फ़तेहपुर, भदोही, बरेली, मुरादाबाद, अमेठी, चित्रकूट चंदौली आदि जनपदों में किसान विरोधी काले कानूनो के खिलाफ आवाज़ बुलंद की और उन्हे वापस लेने की मांग की |

आज के आंदोलन में किसानो के समर्थन में अनेक स्थानो पर श्रमिकों, युवा, महिलाओं के संगठनो ने भी अपनी एकजुटता दिखाई और  आंदोलन में भागीदारी की |
 
आंदोलन की सफलता पर सीपीआईएम ने किसान, मजदूर संगठनों और प्रदेश की जनता को बधाई दी है।

No comments