Breaking News

पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ :जनसत्ता दल लोकतांत्रिक शाहजहांपुर


               HTNLivenews✍️.Com

               ( उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर )

           ( संवाददाता :- हिन्दू ✍️अमन मिश्रा )


🔴 शाहजहांपुर :-

🔴 जनसत्ता दल लोकतांत्रिक शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे पार्टी के विस्तार , प्रचार , प्रसार पर चर्चा की गई । जिसमे मुख्य रूप से जिले में बूथ अध्यक्ष की कार्यकारिणी बनाने पर विचार किया गया । एवम् महापौर के चुनाव को देखते हुए तैयारियों पर जोर दिया गया , जिसमे जिला अध्यक्ष महोदय ने बताया कि शहर में महापौर का चुनाव होने वाला है जिले,महापौर के चुनाव में हर वार्ड से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी उतारे जाएंगे ।
                     
                
🔴 जिसके लिए सभी महानगर के पदाधिकारियों से कमर कस लेने के लिए कहा गया तथा मिशन 2022 को लेकर राणाभेरी बजा दी गई, तथा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया , अभी से अपने-अपने गांव क्षेत्र में लग जाइए तथा भरपूर मेहनत करिए । कार्यक्रम का संचालन सभा जिला महासचिव सुभाष पांडे ,ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह एडवोकेट के अलावा जिला प्रधान महासचिव विजय प्रताप सिंह एडवोकेट जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपू सिंह सोमवंशी जिला महासचिव सुभाष पांडे , जिला सचिव अभिषेक शुक्ला , महानगर अध्यक्ष राजेश सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्पित सिंह , जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ विजय सिंह उर्फ छोटू ठाकुर ,महानगर सचिव कुलदीप राजपूत , तहसील महासचिव सदर प्रमोद पांडे ,महानगर सचिव सुमित वर्मा, दिव्यांशु सिंह, विशाल शुक्ला, अभिषेक कश्यप आदि लोग मौजूद रहे तथा अपने अपने विचार व्यक्त किए।

No comments