मंझरा पूरब साइफन की तीव्र मोड होने से लोग होते हैं ,हादसों के शिकार
HTN Live
अमरेन्द्र सिंह अपराध संवाददाता लखीमपुर खीरी-
थाना कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंझरा पूरब ग्राम नानक पुर के समीप साइफन में रात्रि लगभग 10:00 बजे गजियापुर से आ रही तेज गति से पीयूवी महिंद्रा अचानक साइफन में लगी दीवारों को तोड़ते हुए सीधे साइफन के अंदर पानी में घुस गयी ।जोकि साइफन की गहराई लगभग 50 फुट बताई जा रही है । जिसमें चालक महेंद्र सिंह निवासी ग्राम पंचायत खैरटिया काफी चोटिल हो गया हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है गनिमत रहीं की पीयूबी महेंद्रा मे सिर्फ चालक ही सवार था बड़ी मशक्कत करने पर उन्हें गाड़ी से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां कोई पहली घटना नहीं है कुछ समय पहले एक ट्रक इसी साइफन में घुस गया था ।ग्रामीणों का यहां भी कहना है की गति अवरोधक का कोई बोर्ड रोड पर नहीं हुआ लगा है । क्योंकि तीव्र मोड होने के कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते है।

No comments