Breaking News

Lakhimpur Kheri : इंडोनेपाल बार्डर पर वन विभाग ने अबैध कब्जेदारो से जमीन छुडवाने हेतु सीमा नाली खुदवाने का कार्य प्रारम्भ

HTN Live

आदेश शर्मा जिला व्यूरो लखीमपुर खीरी

भारत नेपाल सीमा से सटे  जनपद लखीमपुर खीरी में उत्तर खीरी वन प्रभाग की उत्तर निघासन रेंज मे सीमा पर वह रही मुहाना नदी किनारे रन नगर वन व्लाक मे अबैध कब्जे दारो से  804 एकड वन विभाग की वन भूमि को छुडाने हेतु  चारो तरफ जेसीबी से सीमा नाली खुदवाने का कार्य आज से प्रारम्भ कर दिया है

 भारी संख्या मे वन कर्मी ,पुलिस व सीमा सुरक्छा बल के जवानो की मौजूदगी मे जेसीबी द्वारा वन भूमि के किनारे सीमा नाली  खुदवाने का काम शुरु कर दिया गया है

यहां पर वन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश साशन की मंशा के अनुरूप बृहद वृक्छारोपण किया जाना है इस हेतु वन विभाग की उत्तर निघासन रेंज बेलरांयां की नर्सरी  मे बडे पैमाने पर पौध तैयार की जा चुकी है
वही अतिक्रमित वन भूमि मे वन्य जीवो का स्बतंत्र विचरण भी आरम्भ हो गया

आज वन निभाग की कार्यवाही के समय रेंजर दिनेश बढोला ,फारेस्टर सुरेंद्र कुमार, फारेस्टर सतीश कुमार फारेस्ट गार्ड व अन्य वन कर्मियो के साथ बार्डर पर स्थित रन नगर वीओपी के  सशष्त्र सीमाबल के जवानो के  साथ  इंस्पेक्टर संजय कुमार व स्थानीय तिकोनियां कोतवाली का पुलिस वल मौजूद रहा

No comments