Breaking News

Lakheempur Kheeri : रहस्यमय ढंग से लापता हुआ गल्ला व्यापारी

HTN Live

आदेश शर्मा जिला व्यूरो लखीमपुर खीरी

जंगबहादुरगंज- बीते रविवार को उदयपुर के समीप रेलवे लाइन से शारदा नहर में एक गल्ला व्यापारी की चप्पल मिलने से नहर में छलांग लगाने के कयास लगाए जा रहे है। नहर में काफी देर रात तक गल्ला व्यापारी को ढूंढे जाने पर भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
   जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर लगभग 11 बजे जंगबहादुरगंज निवासी गल्ला व्यापारी अशोक गुप्ता (42) पुत्र राम स्वरूप गुप्ता की चप्पलें शारदा नहर में मिलने से अशोक द्वारा नहर में छलांग लगाये जाने के कयास लगाये जा रहे है। परिजनों ने बताया कि सुबह घर से जा रहे थे, तो घर में उनकी पत्नी गीता ने भोजन कर लेने को कहा, परन्तु अशोक यह कहकर घर से चले गये कि कुछ देर बाद लौट कर खायेंगे। अशोक के पुत्र अजीत व आकाश ने बताया कि पिताजी अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गये थे। घटना की सूचना पर पसगवां कोतवाली प्रभारी आदर्श प्रताप सिंह व जंगबहादुरगंज चैकी प्रभारी विशम्भर दयाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सूचना प्राप्त कर हरदोई जनपद की कोतवाली पिहानी पुलिस ने पहुंच कर विधिक कार्यवाही की। लेकिन रविवार की देर तक गोताखोरों के द्वारा ढूंढे जाने के बावजूद भी व्यापारी का शरीर नहर से बरामद नहीं हो सका है। व्यापारी अपने परिवार में अपनी पत्नी गीता व पुत्री सपना और पुत्र आकाश, अजीत के साथ रहता था। फिलहाल लोगों के द्वारा बताये जाने के अनुसार व्यापारी का किसी के साथ कोई खास विवाद नहीं था। नहर पर चप्पलें प्राप्त होने के कारण अचानक नहर में शायद छलांग लगाने का मामला एक रहस्य बना हुआ है।

No comments