आज दिन की बड़ी खबरें
HTN Live
ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी,रोजगार सेवक ने कराया वृक्षारोपण
बीकापुर अयोध्या । स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में प्रधान अशोक यादव एवम् ग्रामीणों ने जगह-जगह वृक्षारोपण किया ।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में वृक्षा रोपण कार्य जोरों से चल रहा है,ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे और वृक्ष लगा रहे हैं।
बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर में ग्राम प्रधान अशोक यादव व ग्राम पंचायत अधिकारी अंजू वर्मा,रोजगार सेवक बैजनाथ पाल के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया तथा वृक्षों के रखरखाव के लिए गांव से ही लोगों को नियुक्त किया गया जो इनकी देखरेख करेंगे वही गांव में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के दौरान गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे। 500 पौधों का रोपण किया गया।
प्रधान अशोक यादव ने बताया कि पेड़ों की देखरेख के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों को जिम्मेदारी दी गई है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस धरा को हरा भरा करने की ठानी है हम सबकी भी नैतिक जिम्मेदारी है ,ताकि पर्यावरण शुद्ध हो सके । लगभग 2000 दो हजार पेड़ ग्राम पंचायत में लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है और साथ ही लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है पिछले सप्ताह भी वृक्षारोपण किया था।
कोतवाल पर हमला करने वाले सीओ के पैरोकार ने कार्यवाही से छुब्ध होकर दिया इस्तीफा
रुदौली_अयोध्या । पैरोकार अशोक कुमार गौड़ द्वारा कोतवाली रूदौली में गुरुवार की रात अपने खिलाफ मुकदमा लिखे जाने से छुब्ध होकर एसएसपी अयोध्या को इस्तीफा सौंपा है।
पैरोकार द्वारा सीओ रूदौली व कोतवाल रूदौली पर इस्तीफे में गम्भीर आरोप भी लगाए है।
हालांकि इन आरोपो को सीओ रूदौली डॉ धर्मेन्द्र यादव बेबुनियाद बता रहे है।
ज्ञातव्य हो कि गुरुवार को पेशकार अशोक गौड़ व कोतवाल रूदौली से मारपीट का मामला प्रकाश में आया था ।पैरोकार पर आरोप है कि दो दिन पहले सीओ कार्यालय से वाहन चालान का 27 हजार एक सौ पैतीस रूपये एसएसपी कार्यालय में जमा करने के लिए दिया गया था।जिसे पैरोकार जमा किया गया।पैसा न जमा होने पर कार्यवाही किये जाने की सूचना पैरोकार को मिली। सुचना मिलने पर अपनी कार से कोतवाली पहुचे सीओ के पैरोकार ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रसाद यादव से पूछा की कोतवाली में मेरे विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा।
बताते है की कोतवाल ने कहा की अभी ऐसी कोई बात नही है लेकिन तहरीर मिलने पर लिखा जायेगा। इतना सुनते ही पैरोकार गाली गलौज करते हुए अपनी कार से डंडा निकल लिया और कोतवाल को मारने के लिए दौड़ पड़ा।कोतवाल को डंडे से मारने के लिए जाते देख थोड़ी दूर खड़े दरोगा सुजीत मौर्या सिपाही आनंद कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने मारपीट पर आमादा पैरोकार को किसी तरह हटाया।जिससे उनको भी हल्की फुल्की चोटे आई है।जिनका मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाल विश्वनाथ यादव की तहरीर पर देर शाम आरोपी पैरोकार के खिलाफ 323,504,506 व तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
लखनऊ
हनी सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी
अश्लील गाना गाने के मामले में हाजिर न होने पर हनी सिंह के खिलाफ वारंट जारी
मामले की अगली सुनवाई के 11 सितंबर को होगी
गोमतीनगर में 31 दिसंबर 2012 को IPS अमिताभ ठाकुर ने दर्ज कराई थी FIR
महिलाओं के प्रति असम्मान और गंभीर अपराध को बढ़ावा देने वाले एलबम बनाने का आरोप
हनी सिंह के पर आईपीसी की धारा 292, 293,294 में आरोप पत्र दाखिल किया गया हैं
प्रयागराज के नवाबगंज में हमलावरों ने युवक को मारी गोली
कौड़िहार। नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज पेट्रोल पंप के पास गुलाब चन्द्र साहू 36 पुत्र आनंद साहू निवासी-इब्राहिमपुर,को बाइक सवार बदमाशों ने सीने में मारी गोली हालत गंभीर।भुक्तभोगी कस्बे में ही बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाता था।दुकान बन्द कर वापस घर आरहा था। भुक्तभोगी गुलाब चंद्र साहू पुत्र आनंदी प्रसाद लालगोपालगंज पुलिस बूथ के पास बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है ।गुरुवार शाम करीब 8:00 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इब्राहिमपुर गाँव के पास पीछे से आए बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने उस पर फायर कर दिया फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए।घायल को गम्भीर हालत में एस०आर०एन० में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ
गवाही पर हाजिर न होने पर एसपी राजकुमार अग्रवाल के खिलाफ कोर्ट सख्त
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष जज मुकेश कुमार सिंह ने काटी सैलरी
दहेज हत्या के मामले में गवाही के लिए हाजिर न होने पर सैलरी काटी
कानपुर में एसपी पूर्वी के पद पर तैनात हैं राजकुमार अग्रवाल
एसपी राजकुमार अग्रवाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी करने का आदेश
22 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई
लखनऊ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर चलाया गया अभियान,
कोर्ट क्लेम स्टाम्प,बिजली रेरा के बकायेदारों विरुद्ध चला अभियान,
लखनऊ के बड़े बकायदारों पे आज चला अभियान
लखनऊ के बड़े तुलस्यनी ग्रुप पे उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की बड़ी कार्यवाही
तीन से चार करोड़ बकाया है तुलस्यनी ग्रुप का कोर्ट क्लेम स्टाम्प,
उपजिलाधिकारी सदर अभिनव रंजन श्रीवास्तव सीओ गोमतीनगर के नेतृत्व मे गोमतीनगर में तुलस्यनी ग्रुप के ऑफिस को किया जा रहा है सीज
आगे भी बड़ी कार्यवाही होने की उम्मीद

No comments