बीकापुर बाजार में शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी
HTN Live
बीकापुर_अयोध्या
अलीगढ़ जनपद में मासूम बच्ची ट्विंकल शर्मा के साथ किये गए अमानवीय वीभत्स कृत्य के विरोध में शनिवार देर शाम बीकापुर बाजार में शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई । घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए लोगों ने जमकर नारेबाजी की ।
आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी दिलाने की मांग की लोगों ने कहा कि मानवता के नाम पर कलंक ऐसे आदमखोर दरिंदों को दुनिया में रहने का कोई हक नहीं है।
कैंडल मार्च में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, युवा, छात्र , किसान, अधिवक्ता, व्यवसाई सभी शामिल थे।
कैंडल मार्च सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के पास से शुरू हुआ और तहसील परिसर में जाकर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च समाप्त होने के बाद लोगों ने तहसील के पास स्थित शिव पार्वती मंदिर में दीपक जलाकर नम आंखों से मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।

No comments