मतदाताओं ने किया ईबीएम में भाग्य को बन्द
HTN Live
नई दिल्ली: 12 मई छह राज्यों और दिल्ली की सीटों सहित 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इन 59 सीटों में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटें हैं। इस चरण में कुल 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इन्हीं उम्मीदवारों के साथ ही केन्द्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला हो जाएगा। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं। छठे चरण में छह बजे तक 59.70 फीसदी मतदान, अब तक 80.13 फीसदी के साथ पश्चिम बंगाल सबसे आगे। राजधानी दिल्ली में 55.44, उत्तर प्रदेश में 50.82 फीसदी

No comments