Breaking News

गंगा सेवक कृष्णानंद राय और चन्द्रभूषण तिवारी को गोमती संरक्षण के लिए मिला 'गोमती रत्न'

HTN Live

डीजीपी तकनीकी महेंद्र मोदी को 'गोमती रत्न' सम्मान

-मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान ने मुंशीपुलिया स्थित एक कोचिंग में मनाया पांचवां वार्षिकोत्सव
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
मानस पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से मुंशीपुलिया स्थित आईएस नेक्स्ट कोचिंग संस्थान में संस्था का पांचवा वार्षिकोत्सव मनाया गया। पर्यावरण एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। जल संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले डीजीपी तकनीकी महेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। उनको गोमती रत्न से सम्मानित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री से सम्मानित- गंगा सेवक कृष्णानंद राय और चन्द्रभूषण तिवारी  को गोमती संरक्षण के विशेष योगदान देने के लिए 'गोमती रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था के कार्यकारी संयुक्त सचिव रूपेश तिवारी ने बताया कि सुधांशु मिश्रा, विमल रस्तोगी, विजय मिश्रा, अमित दीक्षित, करन उपाध्याय, योगेश कुमार वर्मा, मंजू चौहान, अभिषेक वर्मा को अपने-2 क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मानस चिरविजय सांकृत्यायन ने कहा कि हम सभी को प्राणी एवं पर्यावरण के मध्य बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना चाहिए। 

No comments