Breaking News

अभिनंदन की तस्वीर बादाम पर उकेरी दुनिया की सबसे छोटी पेन्टीग

HTN Live


लखनऊ (सं)। विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में पूरा देश जुटा है। ऐसे में लखनऊ में भी इसके लिए लोग उत्साहित दिखे। इस कड़ी में शहर के अमन गुलाटी ने भी अपने तरीके से विंग कमांडर का स्वागत किया है। उन्होंने बादम पर अभिनंदन की छोटी तस्वीर बनायी है। 


विंग कमांडर का मिग विमान पाकिस्तान में दुर्घनाग्रस्त हो गया था। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की सेना अपने कब्जे में कर लिया था। आज उनकी वापसी की खुशी में अमन गुलाटी ने अपनी प्रतिभा से उनका स्वागत किया। अमन इससे पहले पुलवामा में शहीद 40 जवानों की कोयले से पेंटिंग बना चुके हैं। अमन पूर्व में कई ऐसे चित्र बना चुके हैं जो चर्चा का विषय बने रहे। अमन को राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री से बार सम्मान मिल चुका है। अमन ने बताया कि उनका यह काम निराला है क्योंकि बादाम पर बना यह चित्र दुनिया की सबसे छोटी पेन्टीग है। 

No comments