डॉ. खलीक अंजुम व्यक्तित्व और फन विषय पर सेमिनार
HTN Live
लखनऊ (सं)। यूपी प्रेस कलब लखनऊ में मुंशी नवलकिशोर स्मारक समिति ने डॉ. खलीक अंजुम व्यक्तित्व और फन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया।
सेमिनार की अध्यक्षता चौधरी शरफुद्दीन ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. शारिब रूदौलवी, विश्ष्टि अतिथि प्रो. खान मुहम्मद आतिफ, वरिष्ठï पत्रकार अहमद इब्राहिम अल्वी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज प्रो. सिराज अजमली, डॉ. अस्मत मलिहाबादी, अहमद इरफान अलीग और गुफरान नसीम ने शोध-पत्र डॉ. खलीक अंजुम पर शोध पत्र पढ़कर किया। कार्यक्रम का संचालन आतिफ हनीफ ने किया। सेमीनार के विशिष्ट अतिथि प्रो. शारिब रूदौलवी ने कहा कि डा. खलीक अंजुम हमारे सहित्य के एक महत्वपूर्ण शोधकर्ता थे। उन्होंने शोध की दुनिया में बड़े काम किये है। वो अपने समय के उच्च श्रेणी शोधकर्ता थे, जिनको भुलाया नहीं जा सकता। प्रो. खान मोहम्मद आतिफ ने कहा कि डॉ. खलीक अंजुम बड़े शोधकर्ता हैं। उनकी तकरीबन 40 किताबें छप चुकी हैं। जिसमें मिजऱ्ा गालिब, और कर्बल कथा का मिसाली अध्ययन किताबें बड़ी एहमियत की हामिल हैं।
No comments