जम्मू-कश्मीर का 2 दिवसीय दौरा करेगी चुनाव आयोग की टीम
HTN Live
जम्मू 04 मार्च।
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा को लेकर राजनीतिक दलों, शीर्ष सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए नई दिल्ली से चुनाव आयोग की एक टीम 4 और 5 मार्च को जम्मू- कश्मीर का दौरा करेगी। अधिकारियों की माने तो चुनाव आयोग की टीम 4 मार्च को अपराह्न करीब 11.45 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जहां वह 10 राजनीतिक दलों के प्रमुखों या प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इनमें 7 राष्ट्रीय और 3 राज्य स्तरीय पार्टियां शामिल होगी।
तत्पश्चात वे लेह और कारगिल समेत 12 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मंडल आयुक्तों और महानिरीक्षकों के साथ मुलाकात करेंगे। उसके बाद शाम को टीम जम्मू के लिए रवाना हो जाएगी। पांच मार्च को जम्मू में वे एक बार फिर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और 10 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मंडल आयुक्तों और महानिरीक्षकों के साथ मुलाकात करेंगे और चुनाव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) शेलैंन्द्र कुमार चुनाव की तैयारियों पर आयोग पैनल के समक्ष एक प्रस्तुति देंगे। चुनाव आयोग की टीम जम्मू- कश्मीर के नोडल अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी से भी मुलाकात करेंगे।
नई दिल्ली लौटने से पहले टीम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगी।

No comments