स्कूल, कॉलेजों में RO वाटर प्लांट व डेस्क-बेंच के लिए विधायक निधि से दिए 3.20 करोड़
HTN Live
मथुरा-वृन्दावन विधान सभा में विधायक निधि द्वारा 3.20 करोड़ रुपए के व्यय से कुल 109 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, गर्ल्स इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम में RO वाटर प्लांट और सब्मर्सिबल पम्प की स्थापना के कार्यों का लोकार्पण किया।
विधान सभा क्षेत्र के 71 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, किशोरी रमण डिग्री कॉलेज और गनेशरा स्टेडियम के लिए स्थापित किए गए 53 आरओ वाटर प्लांट शुरू हो चुके हैं, 12 आरओ वाटर प्लांट 15 फरवरी 2019 तक शुरू होने वाले हैं। अभी 25 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और 11 गर्ल्स इंटर कॉलेजों के लिए RO वाटर प्लांट की स्थापना का कार्य प्रगति पर है, जो मार्च 2019 तक पूर्ण होगा। विधायक निधि से 23 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए आकर्षक डेस्क व बेंच भी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।
विधान सभा क्षेत्र की 10 कॉलोनियों/ वार्डों में विधायक निधि से एक-एक सब्मर्सिबल पम्प लगाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।
समग्रता में देखें तो विधायक निधि द्वारा 3.20 करोड़ रुपए के व्यय से हो रहे कार्यों में से 1.77 करोड़ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। 45.64 लाख के कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण होने वाले हैं। करीब 98 लाख रुपए की लागत से 25 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों और 11 गर्ल्स इंटर कॉलेजों में आरओ प्लांट की स्थापना के कार्य मार्च 2019 तक पूर्ण होने हैं।

No comments