समय का बेहतर उपयोग कर अपना व देश का नाम रौशन करें छात्र : महापौर
HTN Live
आज दिनाँक 03/02/2019 को टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कैंपस का वार्षिकोत्सव अंतरंग का सुभारम्भ लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर एक सप्ताह से चल रही तैयारियां जब प्रतिभागियों के माध्यम से मंच पर बिखरीं, तो पूरा समां अंतरंग की खुशबू से महक उठा।
बी.वी.ए के छात्रों की पेंटिग व बीजेएमसी के छात्रों की फोटोग्राफी टेक्नो आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई जिसपर महापौर ने बच्चों की कलाकृतियों की जमकर सराहना की।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर इंटरकॉलेजिएट प्रतिस्पर्धा में ऐड-मैड,सृजनात्मक लेखन, वाद-विवाद, एकल गायन, एकल नृत्य व सुरसंगम(अंताक्षरी) का आयोजन किया गया। इंडियन सेंट लाइव बैंड के म्यूज़िक के साथ प्रतिभागियों ने बड़े ही सधे कदमों से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके बाद अंतरंग के मंच पर लेज़र शो का जलवा बिखरा।
वहीं एक महीने से चल रही बैच ऑफ दी ईयर ट्रॉफी की खिताबी जंग में बीएजेएमसी ने लगातार तीसरी बार बाजी मार कर महापौर श्रीमती संयुक्ता भा टिया के हाथों पुरुस्कार प्राप्त किया ।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि छात्र जीवन, जीवन के सर्वश्रेष्ठ पड़ावों में से एक है। आगे महापौर ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि समय का बेहतर उपयोग करके अपना व देश का नाम रौशन करें।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ संस्थान के चैयरमैन श्री आर.के. अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट -ऋषि अग्रवाल, प्रेसिडेंट- विधि अग्रवाल डीन डॉ रेनू मित्तल, ब्रह्मकुमारी बहन राधा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No comments