Breaking News

मौसम ने फिर से करवट बदलने के‌ पुरे आशार हुए

HTN Live

नई दिल्ली, 25 फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह सर्द रही। यहां का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में बदली छाई रह सकती है। दोपहर के अंत तक या शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।"आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 86 फीसदी दर्ज की गई।अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री ऊपर 23.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments