Breaking News

पुलवामा के शहीदों के दसवें पर सर मुंड़वा कर उनके शोकाकुल परिवार के शोक में सम्मिलित

HTN Live

आज दिनांक 24 फरवरी 2019 को गांधी प्रतिमा हजरतगंज, लखनऊ पर प्रातः 11 बजे,  किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पुलवामा के शहीदों के दसवें पर सर मुंड़वा कर उनके शोकाकुल परिवार के शोक में सम्मिलित होते हुए सच्ची श्रद्धांजली अर्पित की। इसमौक़े पर पार्टी के काफ़ी संख्या मे लोगो ने अपने  ने केश त्याग किए ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद ने कहा कि हम किसान मजदूर हैं, सीआरपीएफ के 44 शहीद जवान किसान मजदूर परिवार के थे हम उनके परिवारों का दर्द भली-भाॅति समझते हैं पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत हमला किया जाना चाहिए था, अगर किसी विधायक, सांसद, मंत्री का बेटा-भाई होता तो समझते, जवानों के खून से समझौते नही किया जा सकता।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष सिंह बघेल ने सरकार के ढुनमूल पर आक्रोश ब्यक्त किया उन्होंने ने कहा की भाजपा सरकार जब विपक्ष था तो एक सिर के बदले दस सिर की बात करते थे. पर आज 10 दिन बाद भी पाकिस्तान  के खिलाफ कोईठोस कारवाही नहीं की गई. शर्म की बात है कि नितिन गडकरी शहीदों की खून की तुलना पानी से कर रहे हैं हमारे जवानों का खून बहा है, और खून की तुलना पानी से नही की जा सकती, पांच साल से सीमा पर आये दिन जवान शहीद हो रहे हैं आखिर केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम क्यूं नही लिया? इस अवसर पर 
प्रदेश उपाध्यक्ष व लखनऊ के लोकसभा प्रत्याशी मो0 शब्बीर ने सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाते हुए पुलवामा शहीदों के दशवें में अपना सिर मुड़वाते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए, देश का मुस्लिम शहीदों के लिए हर बलिदान को तैयार है।  
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं राजीव मिश्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार प्रभारी इ0 केबी प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष डा0 रिजवान, बी.डी भारती समेत अन्य कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

No comments