Breaking News

निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता - पुलिस अधीक्षक

HTN Live
गोंडा।
23 फ़रवरी 2019 को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक गोंडा आर0पी0 सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं चुनावों में पुलिस द्वारा किए जाने वाली विधिक कार्यवाहियों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को प्रत्येक दशा में निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के चुनाव आयोग के उद्ेश्यों के अनुपालन में कड़े निर्देश दिए। अवैध शस्त्र, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए निरंतर अभियान चलाए रखने हेतु निर्देशित किया। एनबीडब्ल्यू, वांछित, जिला बदर, मफरूर तथा इनामी अपराधियों की एक्शन प्लान बनाकर हर हाल में गिरफ्तारी करने एवं क्रियाशील/हिस्ट्रीशीटर की निगरानी करने, गुण्डा/गैंगेस्टर/एन0एस0ए0 में अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभी से सतर्क दृष्टि रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा शस्त्रों को जमा कराए जाने का निर्देश दिया। गोकशी करने व गौ तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अविलंब कार्यवाही करने व चुनावों के दौरान फैलने वाली अफवाहों पर सतत दृष्टि रखते हुए उन्हें रोकने के लिए तत्काल उसका खंडन कर मीडिया को अवगत कराने पर जोर दिया। गोष्ठी में उपस्थित थानों के सभी चुनाव मुंशियों को 3 दिवस के अंदर चुनाव रजिस्टर को अध्यावधिक करने व सभी थाना प्रभारियों से अगले 7 दिवस के अंदर संपूर्ण मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया। प्रभारी डायल 100 तथा परिवहन शाखा को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही समस्त वाहनों को दुरुस्त कराने व प्रभारी कंट्रोल रूम को समस्त थानों के वायरलेस सिस्टम को ठीक रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार, सीओ सदर श्री महावीर सिंह, सीओ कर्नलगंज श्री जितेन्द्र दुबे, सीओ तरबगंज श्री कृष्ण चंद्र सिंह, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक श्री शेषनाथ सिंह कुशवाहा, प्रधान लिपिक, प्रभारी अंकिक शाखा, प्रभारी डायल 100, पीआरओ श्री लाल साहब एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

No comments