Breaking News

व्रतों में श्रेष्ठतम व्रत महा शिवरात्रि का माना गया है। इस वर्ष 2019 में यह कब आ रहा है आइए जानते हैं

HTN Live


इस वर्ष कब है महाशिवरात्रि का पर्व, जानिए शुभ मुहूर्त

देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने वाला आस्था से परिपूर्ण महाशिवरात्रि का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है। जो शख्स भगवान शिव में आस्था रखते हैं वह भोले के महाशिवरात्रि व्रत को जरूर करते हैं। हिंदू धर्म में, महाशिवरात्रि व्रत, पूजा, कथा और उपायों का खास महत्व होता है। इस बार महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 की है।
           महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत करने और भगवान शिव को जल चढ़ाने का खास महत्व होता है। इस दिन व्रती शिवलिंग पर जल, भांग धतूरा, फूल इत्यादि चढ़ा कर पूजा करते हैं। इस दिन व्रत करने व विधिवत तरीके से पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों की लंबी भीड़ देखने को मिलती है। शिवपुराण में पूजन के विधि के बारे में बताया गया है।
           इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर में पूजा करने के साथ साथ मंदिर में भी पूजा करनी चाहिए। इस दिन शिवलिंग को जल अर्पित करने के साथ साथ पूजा सामग्री भी अर्पित करें।

महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त

पूजन का शुभ मुहूर्त :  सुबह 07:04 से दोपहर 15:20 तक,
महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 (सोमवार)---

शिवरात्रि पूजा मुहूर्त
 निशीथ काल पूजा मुहूर्त = 24:07 से 24:57 बजे।

*शिवरात्रि व्रत पारण समय* 06:46 से 15:26 बजे (5 मार्च 2019, मंगलवार)


चतुर्दशी तिथि आरंभ

4 मार्च 2019, सोमवार 16:28 बजे,, चतुर्दशी तिथि समाप्त = 5 मार्च 2019, मंगलवार 19:07 बजे।
        भगवान शिव औढरदानी हैं। कहने का तात्पर्य यह कि भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी मनोकामना पूरी कर देते हैं। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना भी काफी सरल है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए गए हैंख, जो व्यक्ति की अलग-अलग मनोकामना को पूरी करने में बड़े ही सहायक माने गए हैं। आइए जानते हैं शिव पूजा में किस मनोकामना के लिए किस चीज का प्रयोग किया जाता है-
          कहते हैं कि सृष्टि के कण- कण में महादेव का वास है और वे अपने भक्तों का हर रूप में कल्याण करते हैं। भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो महज लोटे भर जल से ही प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आपके किसी परिजन के विवाह में समस्या आ रही हैं तो आप महाशिवरात्रि पर गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
     महाशिवरात्रि पर भक्तिभाव से शिवलिंग पर शहद से अभिषेक से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन से कर्ज का मर्ज भी दूर हो जाता है और परिजनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।
महाशिवरात्रि रात्रि पर शिव का दही से अभिषेक करने पर जीवन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही साधक को वाहन सुख की प्राप्ति होती है।
यदि आप भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर मनाचाहा वरदान पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करने से आरोग्य की प्राप्ति होती हैं और संतान का सुख मिलता है।      जीवन से जुड़े तमाम तरह के दु:खों को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का किसी पवित्र नदी के जल से "ॐ नम: शिवाय" मंत्र का जाप करते हुए अभिषेक करें। धन में वृद्धि और लंबी आयु पाने के महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। इस पूजन से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और सभी मनोकामनाओं को शीघ्र पूर्ण करेंगे।
          यदि आपको ग्रह विशेष से कोई बाधा आ रही है या फिर शत्रु परेशान कर रहे हैं या फिर हर समय उनका भय बना रहता है तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। इस पूजा से शत्रुओं का नाश होता है। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि पर उनका चंदन से अभिषेक करना न भूलें क्योंकि शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से साधक का सौभाग्य जगता है। उसमे समाज में मान—सम्मान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

No comments