Breaking News

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में वर्ष 2018 के साहित्यरत्न सम्मान की घोषणा की गई

HTN Live

सम्भल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति उत्तर प्रदेश की बैठक में वर्ष 2018 के साहित्यरत्न सम्मान की घोषणा की गई। जिसमें डाँ.मूलचन्द दालभ,डाँ.रजीउर्रहमान व मौ.उसमान का चयन साहित्यरत्न सम्मान के लिए किया गया।
समिति के प्रदेश संरक्षक डाँ. ए.एच.रजा के आवास मौहल्ला जगत मे सम्पन्न हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति की बैठक में कार्यो की समीक्षा करते हुए समिति के प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम व प्रदेश महासचिव कुसुम ने बताया कि वर्ष 2018 के साहित्यरत्न सम्मान के लिए डाँ.मूलचन्द दालभ की किताब "वेद-वेदान्त दर्शन" जबकि डाँ. रजीउर्रहमान की पुस्तक " वायोग्राफिकल इन्साइक्लो पीडिया " तथा मौ.उसमान की किताब " कठेर रूहेलखण्ड" का चयन किया गया। इसके अलावा सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी वर्ग का परीक्षा परिणाम 6 फरवरी को जबकि प्रदेश स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम 25 फरवरी को घोषित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ साथ ही समिति की प्रदेश महाप्रबन्धक रूबी और गुले अफशा को सहायक परीक्षा सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सोपा गया।
समिति की उपाध्यक्ष नाहिद रजा व अलंकरण सम्मान विभाग की प्रभारी रजनी कान्ता चौहान ने बताया कि समिति के वर्ष 2018 के  प्रदेश गौरव, सरस्वती,समाज गौरव, हिन्दी गौरव, कर्तव्यनिष्ठ,शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ,नन्ही देवी रामस्वरूप, हम्माद अहमद, सजग प्रहरी,सर्व पल्ली डाँ.राधाकृष्णन सम्मानों के चयन के लिए महासचिव की अध्यक्षता मे एक समिति बनायी गयी। जिसका सदस्य बैद्य सत्य प्रकाश रस्तोगी, डाँ.यू.सी.सक्सेना, डाँ.आनन्द कुमार सिंह, डाँ.अरविन्द कुमार गुप्ता,डाँ.ए.एच.रजा,सुशील कुमार भगतजी, मुशीर खाँ तरीन,वीरेन्द्र आर्य, डाँ.शहजाद आलम, डाँ.संजीव सरन गुप्ता को बनाया गया। जबकि दस फरवरी को होने वाले बसंतोत्सव कार्यक्रम का प्रभावी मन्जू सक्सेना को बनाया गया।
बैठक में नाहिद रजा,रजनी कान्ता चौहान, मन्जू सक्सेना, रुबी,मनु मलिक,गुलेअफ्शा,कुसुम,शिवानी, शवाब आलम, वीरेन्द्र आर्य, अरविन्द कुमार यश, डाँ.मौ.इरफान खाँ,साहू दिनेश चन्द गुप्ता, डाँ.संजय वार्ष्णेय, सय्यद जमीलुर्रहमान आदि ने भाग लिया।

No comments