Breaking News

*पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी मृत DSP का कर दिया ट्रांसफर, DGP को मांगनी पड़ी माफी..

HTN Live



(उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसी गलती कर दी कि प्रदेश के पुलिस मुखिया को सामने आकर इसके लिए माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, विभाग ने एक ऐसे डीएसपी का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया जिनका कुछ दिनों पहले ही निधन हो गया है।)

*लखनऊ*- उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। विभाग की एक बड़ी गलती ने इसबार यूपी पुलिस को खबरों में ला दिया है। दरअसल, यूपी पुलिस ने एक ऐसे अधिकारी का ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया है जिनका निधन कुछ दिनों पहले ही हो गया है। बता दें कि यूपी पुलिस ने कई अधिकारियों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया था जिसमें डीएसपी सत्य नारायण सिंह का भी नाम था, जबकि सत्य नारायण सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस की इस गलती पर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस गलती के लिए जो भी जिम्मेदार होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "यह अक्षम्य गलती है. इसके लिए विभाग के चीफ होने के नाते मैं माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी गलती न हो इसके लिए हम कदम उठाएंगे"।

No comments