Breaking News

खेल खेलना स्वस्थ्य शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है केंद्र व प्रदेश भी खेलो को बढावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं

HTN Live



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिधौली(सीतापुर)खेल खेलना स्वस्थ्य शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है केंद्र व प्रदेश भी खेलो को बढावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही हैं युवाओं को खेलो मे बराबर रुचि लेनी चाहिए आज कल व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एक मात्र साधन है जो मनोरंजन के साथ साथ हमारे विकास में सहायक है यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमन्त्री नितीश बाजपेयी ने सभी युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद सिधौली द्वारा आज गांधी पडाव मैदान सिधौली मे खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 45 छात्रों ने भाग लिया। श्री गाँधी विद्यालय गांधी इन्टर कालेज,सर्वोदय इन्टर कालेज,नेशनल इन्टर कालेज अमरनाथ इन्टर कालेज के छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया

।जिसमें गांधी इन्टर कालेज के छात्र निखिल रस्तोगी 400 मीटर की दौड़ में प्रथम अमरनाथ इन्टर कालेज के शिवान्शू बाजपेयी द्वितीय ,अभिषेक वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में नरेंद्र प्रथम ,करन मिश्रा द्वितीय मयंक तिवारी तृतीय स्थान पर रहे ।100 मीटर की दौड़ में अभिषेक प्रथम मयंक द्वितीय शिवेंद्र गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लम्बी कूद मे सोहेल प्रथम शिवम शर्मा द्वितीय अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। ऊची कूद मे करन प्रथम, सोहेल द्वितीय ,कार्तिकेय तृतीय स्थान पर रहे ।गोला फेंक मे मुकेश कुमार प्रथम, दीपान्शू गौतम द्वितीय, लक्ष्मीकांत तृतीय स्थान पर रहे ।


इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उपेन्द्र त्रिपाठी ,राकेश पान्डेय हिंदी प्रवक्ता गांधी इन्टर कालेज ,नगर उपाध्यक्ष जाग्रत मिश्रा ,नगरमन्त्री नितीश बाजपेयी , तहसील प्रमुख लवकुश पान्डेय , तहसील संयोजक आकाश मिश्रा , तहसील सहसंयोजक पंकज गौतम ,आशुतोष पान्डेय ,वीरेंद्र मिश्रा , राज रस्तोगी, आयुष मिश्रा ,अंकुर , सिद्धार्थ ,सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।।

No comments