खनन घोटाला : तुम मुझे बचाओ मैं तुम्हें की नीति पर चल रही हैं मायावती : सिद्धार्थनाथ
HTN Live
*राजधानी लखनऊ*
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच पर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फोन भी किया है। इनके तो गठबंधन का सिद्धांत है कि तुम मुझे बचाओ मैं तुम्हें बचाऊंगी। ये सब चोर-चोर मौसेरे भाई हैं।
उन्होंने सपा शासनकाल में हुए खनन घोटाले पर प्रो. राम गोपाल यादव तथा बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अभी तक अखिलेश का नाम नहीं लिया है, फिर भी उन्हें क्यों डर लग रहा है? इससे चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत सही साबित होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि यदि सपा शासनकाल में कोई अवैध खनन नहीं हुआ है तो उन्हें सीबीआई जांच से डरने की कोई जरूरत नहीं है।
*हाईकोर्ट ने दी थी जांच*
श्री सिंह ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा शासनकाल में हुए अवैध खनन का संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मूल प्रश्नों का सपा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बीजेपी सरकार मूल प्रश्नों का जवाब मांग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा शासन में सपा के कार्यों की और सपा शासन में बसपा के कार्यों की जांच कराने के वादे किए गए थे, लेकिन किसी के विरुद्ध कोई जांच नहीं हुई और आज दोनों पार्टियां गठबंधन करने जा रही हैं।

No comments