दो माह पहले हुई लूट की खंडासा पुलिस ने घटना का किया खुलासा
HTN Live
अमानीगंज_अयोध्या
खण्डासा थाना क्षेत्र के मिश्रौली निवासी किसान राम नरेश पुत्र कामाख्या प्रसाद के साथ गत बर्ष 30 नवंबर
को दिन दहाड़े हुई 15000 की लूट की घटना का खण्डासा पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
यह घटना कटरा चौराहे के पास माइनर के बगल हुई थी और लुटेरे ने असलहा लगाकर किसान से बैंक से निकाल कर लाया जा रहा ₹15000 लूट लिया था।
थाना अध्यक्ष खण्डासा अवेनीश कुमार चौहान ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार की रात 10:00 बजे जब सब इंस्पेक्टर राहुल पांडे और हमराही सिपाहियों के साथ रातगस्त पर थे तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग किसी घटना को अंजाम देने के लिए सिधारी बाजार मोड़ पर खड़े हैं पुलिस ने जब उनको ललकारा तो वे भाग ने लगे जिस पर उनको धर दबोचा गिरफ्तार किए गए वकील अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी कौराहा थाना कुमारगंज ने लूट की घटना अंजाम देने की बात कबूल की है उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और 3 जिंदा कारतूस के साथ ₹48 सौ रु नगद बरामद किए गए हैं।
थाना अध्यक्ष खण्डासा अवनीश चौहान ने बताया कि वकील अहमद पेशेवर अपराधी है और इसके ऊपर खण्डासा रुदौली कुमार गंज महाराजगंज इनायतनगर आदि थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है

No comments