Breaking News

सांड़ के हमले से किसान की मौत

HTN Live

 रिपोर्ट आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
 मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मौठीखेड़ा (संसारपुर के मास्टर एजुकेशन डिग्री कॉलेज के दक्षिण दिशा में) वाले ग्राम के रहने वाले
रामाधार अपने ग्राम के दक्षिण खेत में सरसों बुवाई करने हेतु अपने बैलों से खेत की जुताई कर रहे थे तभी अचानक कहीं से ग्राम के आसपास रहने वाला सांड़ उनके बैलों के पास आता दिखाई दिया वह उसको खेत से भगाने के प्रयास करने लगे लेकिन तभी सांड़ ने उनके शरीर पर बेरहमी से आक्रमण कर दिया जिससे उनकी कुछ ही देर में मौत हो गयी
मृतक के दो पुत्र हैं और मृतक किसान की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण परिवार में काफी दुःख है
वर्तमान समय में जनपद में कयी स्थानों पर आम लोग जानवरों को लेकर दहशत में हैं
कहीं जंगली हाथी खेत उजाड़ रहे हैं
तो कहीं टाइगर जंगली से निकल कर गन्ने के खेतों में डेरा डाले हुये जम कर बैठे हैं
लेवर डर के मारे खेतों में घुसना नहीं चाहते
अब तक हाथियों व टाइगरों के हमले से कयी लोग अपनी जान गंवा चुके हैं
और अब छुट्टा गाय और सांड भी जनपद के किसानों के लिये एक बड़ी समस्या बन चुके हैं
सैकड़ों छुट्टा गायों सांडों के समूह आते दिन खेतों में घुस कर किसान की मेहनत पर डाका डाल रहे हैं पर बेबस किसान मौन रह कर बेबसी के साथ अपनी बर्वाद फसल को देखने को मजबूर हैं
इन छुट्टा घुमन्तू गोवंशीय पशुओं को कुछ राष्ट्र द्रोही तत्व चोरी छिपे पकड़ कर काटते भी रहते हैं जिसके कारण माहौल बिगड़ने का डर भी वना रहता है
बुद्धि जीवियों का मानना है कि सरकार को इन छुट्टा जानवरों को लेकर कुछ ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे गोवंश पालने वाले अपने गोवंश को अपने घर में बांध कर पालने हेतु उत्साहित हो जिससे इन जानवरों के कारण अन्य लोगों को परेशानी या उनके खेतों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचे

No comments