Breaking News

सरकार के महत्वपूर्ण गोवंश संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम के निर्देश पर विभागीय अधिकारी गण कर रहे हैं निरंतर कार्यवाही

HTN Live


मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा दादरी तहसील के गिरराजपुर खंडेरा गांव में किया गया स्थलीय निरीक्षण

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम गोवंश संरक्षण के अंतर्गत बेसहारा एवं असहाय गोवंश के लिए जनपद में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाने एवं उनके संचालन के संबंध में जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निरंतर रूप से सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इस क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह के द्वारा दादरी तहसील के अंतर्गत गिरराजपुर खंडेरा गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल के संचालन के संबंध में विस्तृत रूप से निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों के द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाए ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल संचालित हो सकें। उनके भ्रमण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी विरेंद्र कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी दादरी तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण मौके पर उपस्थित रहे।

No comments