यूपी के कुशीनगर में फाइटर प्ले गिरा, पायलट ने पैराशूट से कूद बचाई जान
HTN Live
कुशीनगर
========उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आज सोमवार को एक फाइटर प्लेन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा कुशीनगर के हेतिमपुर के पास हुआ है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह एक जगुआर लड़ाकू विमान था, जिसे ट्रेनी पायलट उड़ा रहा था। यह जगुआर गोरखपुर एअरबेस से 12:15 बजे सामान्य अभ्यास की उड़ान पर निकला था। कुशीनगर के हाटा टोल प्लाजा के ऊपर उड़ते हुए उसमें आग लगी। पायलट ने उसे आबादी के ऊपर गिरने से बचाया। एअरफोर्स का राहत हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच गया है।
एआरफोर्स के पीआरओ ग्रुप कैप्टेन अरविंद सिन्हा ने कहा हादसे की वजह ब्लैक बॉक्स की जांच से ही पता चलेगी। वहीं फाइटर प्लेन के खेत में गिरते ही उसमें आग लग गई। पायलट ने पैराशूट से कूदकर जान बचाई। प्लेन के गिरने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में हादसे का शिकार हुए फाइटर प्लेन को देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़ दिखाई दे रही है।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments