Breaking News

*लोक मंगल दिवस से जी०एम० सहित अभियंता गायब, महापौर नाराज, फ़ोन कर लगायी फटकार*

HTN Live



आज दिनाँक 08/01/2019 को जनवरी माह के दूसरे मंगलवार को माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने लोक मंगल  दिवस पर जोन 3 एवं ज़ोन 4 में जनता से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण करवाने हेतु सक्षम अधिकारी को दिशा निर्देश दिए।

जोन 3 में लोक मंगल दिवस  महानगर स्थित कल्याण मण्डप में  प्रातः 10:00  बजे से अपराह्न  2:00 बजे तक आहूत किया गया।


*लोक मंगल में नही आये जी०एम०, न ही अभियंता, महापौर नाराज*
प्रेम कुमार वर्मा निवासी विवेकानंद पुरी वार्ड ने महापौर को बताया कि पिछले लोक मंगल दिवस पर पानी गंदा आने की शिकायत की थी, लेकिन आपके अधिकारी अभी तक साफ पानी की व्यवस्था नही कर पाए है, जिसपर महापौर ने मौके पर जलकल के जोनल स्तर के अधिकारी को न पाकर जी०एम० जलकल से फोन कर नाराजगी जताई, उन्होंने तत्काल फोन कर जोन 3 के अधिशाषी अभियंता जलकल को भी तलब किया, साथ ही समस्या निस्तारित न होने पर अभियंता से *पूछा कि अगर आपको 1 महीना पानी न मिले तो क्या हाल होगा आपका...?* साथ ही महापौर ने तत्काल उंक्त स्थल पर पानी का टैंकर भेजने और पाइपलाइन 2 दिन में सही करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को लोक मंगल दिवस पर समय से उपस्थित रहने एवं जनता के कार्यों को ततपर्यता से लेने के लिए भी निर्देशित किया। ज्ञात हो कि लोक मंगल दिवस पर समय से पहुँची महापौर के सामने जब फरियादी आये उस समय जलकल विभाग के न तो जी०एम० मौजूद थे और ना ही कोई जोनल स्तर था अभियंता, सिर्फ विभाग के बाबुओं और अवर अभियंताओं से ही काम चलाया जा रहा था, आलम यह रहा था कि महापौर को फोन कर अधिशाषी अभियंता को बुलाना पड़ा।


*महापौर जी, अधिकारी सफाई नही करवा रहै है*
मड़ियांव निवासी सनी गुप्ता ने  महापौर को बताया कि शांन्ति पब्लिक स्कूल से मदरसे तक सफाई के लिए कई बार स्थानीय अधिकारियों को बोला है लेकिन अब तक सफाई नही हो पायी है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता को निर्देशित कर तत्काल सफाई करवायी।

*महापौर जी मेरी रोड बनवा दीजिये*
शिफा सुल्ताना ने नौबस्ता हरिओम नगर में सड़क और नाली बनाने के लिए महापौर से अनुरोध किया, जिसपर महापौर ने अभियान मनीष अवस्थी को निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।


*डैरी को नोटिस भेज शहर के बाहर करो : महापौर*
जानकीपुरम स्थित लश्करे टोला निवासी सतीश पाठक ने महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया को बताया कि क्षेत्र में अवैध डैरी के कारण भीषण गंदगी व्याप्त रहती है, नालियों में यह लोग गोबर बहाते हैं, जिससे नालियाँ चोक हो जाती है, इसपर माहपौर ने जोनल अधिकारी को नोटिस जारी कर डेरी हटाने के निर्देश दिए।


जोन 3 में कुल 24 शिकायतें रजिस्ट्रीकृत की गयी जिसमें गृहकर/ नामांतरण की 02,  अभियंत्रण की 05,जलकल की 09,सफाई की 04, मार्गप्रकाश की 01, अतिक्रमण की 02 एवं वेंडिंग जोन संबंधी 01 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गयी।

इस अवसर पर महापौर संग अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, पार्षद प्रदीप कुमार शुक्ला, पार्षद पृथ्वी गुप्ता, जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता, नगर अभियंता मनीष अवस्थी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जोन 4 में लोक मंगल दिवस  हुसड़िया चौराहे स्थित जोनल कार्यालय में आहूत किया गया।

*लोक मंगल दिवस से मिली लाइट*
विनीत खंड निवासी ओमप्रकाश के अनुरोध पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अधिशाषी अभियंता को लाइट लगाने के निर्देश दिए।

*सीवर की नियमित सफाई करवाओ : महापौर*
विराम खंड निवासी रश्मि ने महापौर जी कहा कि छेत्र में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है, जिसपर महापौर ने अभियंता को सीवर सफाई के लिए निर्देशित किया ।

जोन 4 में कुल 40 शिकायतें रजिस्ट्रीकृत की गयी जिसमे कर निर्धारण की 15, जलकल विभाग की 03,अभियन्त्रण की 18 एवं मार्गप्रकाश की 04 शिकायतें दर्ज की गयी।

महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी,  कार्यकारणी उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षद राम कृष्ण यादव, राम कृष्ण यादव, पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव समेत संबंधित जोन के अन्य अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments