लापता युवक की स्कार्पियों नहर से बरामद
HTN Live
गोसाईगंज के सिठौली कला गांव के पास नहर से बरामद हुई स्कार्पियों
लखनऊ। बीते 26 दिसम्बर से लापता युचक की स्कार्पियो गाड़ी गुरूवार को सिठौली कला गांव के पास इन्द्रा नहर से गोसाईगंज पुलिस ने बरामद किया। ज्ञात हो कि गोसाईगंज के सरसवा गांव निवासी केसर सिंह का बड़ा बेटा किजय सिंह 26 दिसम्बर को अपने मित्र से मिलने गोसाईगंज के किनौना गांव गया था जहां से वहा वापस नहीं लौटा। पुलिस किजय सिंह के गुमुशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में लगी थी। पुलिस ने लापता युवक के साथी मझिगवां गांव निवासी मनीष पाल से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने अपनी स्कार्पियेां गाड़ी खुद ही सिठौली कला गांव के पास नीचे नहर में ढकेली है और वह बनारस रोडवेज बस से गया है। लापता किजय के पिता केसर सिंह ने जब नहर बंद कराने को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा से मुलाकात की तो उनके आदेश पर नहर का पानी कम किया गया जिसके बाद गुरूवार की सुबह गोसाईगंज पुलिस ने खोजबीन शुरू की। स्कार्पियो सिठौली कला गावं के पास इंद्रा नहर पुल के नीचे देखी गई तो क्रेन की मदद से स्कार्पियों बाहर निकाली गई।
थानाध्यक्ष गोसाईगंज अजय प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार नहर से लापता युवक की स्कार्पियो कार बरामद कर ली गई है। युवक भी सुरक्षित है उसके दोस्त के नम्बर से बात हुई थी। युवक अपने निजी व घरेलू मामले से परेशान होकर कहीं चला गया है। अब उसका दूसरा नम्बर भी बन्द जा रहा है। युवक की तलाश जारी है।
------------------------------------------------
अधिक पानी छोड़े जाने से नहर का पुल हुआ क्षतिग्रस्त
लखनऊ। गुरूवार की देर रात इन्द्रा नहर में तादाद से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण इचवलिया गांव के पास नहर के ऊपर आवागमन के लिए बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल की दीवारों में दरारें आ गई। वहीं पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल के दोनों ओर की सड़के बह गई। जिसके कारण इचवलिया गांव का सम्पर्क मार्ग टूट गया। गुरूवार की सुबह लोग गांव के बाहर नहीं निकले सके वही गांव के विद्यालय तक पहुंचने के लिए शिक्षकों को पैदल जाना पड़ा। इचवलिया गांव के प्रधान पति अशोक कुमार बताते है कि गांव के आवागमन के लिए 1995 में जिला पंचयत की ओर से नहर पर पुल बनाया गया था जिसके बाद एक बार मरम्मद का कार्य भी हुआ लेकिन दिन पर दिन पुल डैमेज होता गया। शासन स्तर पर कई बार जानकारी दी गई लेकिन पुल की मरम्मत नहीं की गई। बीती रात नहर में पानी छोड़े जाने के कारण पुल की दीवारों में दरारे आ गई तथा दोनों ओरी की सड़क बह गई।

No comments