Breaking News

सौभाग्य योजना के तहत बिछाई जा रही बिजली की लाइन के खम्भा पर चढ़े युवक की खम्भा टूटने से युवक की मौत

HTN Live


जलालाबाद।सरकार ने देश के हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) लांच की थी.
योजना विशेष रूप से गरीब लोगों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है 8सके तहत जिन गॉवो में बिजली नहीं है उन गॉवो में बिजली के खंभे लगवाकर बिजली पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।
शाहजहाँपुर जिले में इसका ठेका बजाज इलेक्टिकल लिमिटेड ने ले रखा है बजाज लिमिटेड अपना सारा काम स्थानीय ठेकेदारों द्वारा करवाते है ।
आज जलालाबाद थाना क्षेत्र के गॉव खाइखेड़ा में बिजली के नए खंभे पर लाइन बिछाने के लिए एक युवक चढ़ा ।घटिया क़्वालिटी खम्भा होने के कारण खम्भा नीचे से टूट गया जिसके कारण लाइन बिछा रहे नव युवक की ऊपर से नीचे गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
युवक  जिसका नाम कुनमुन पुत्र सोनपाल 22 वर्ष बदायूं जिले के गॉव बौरा निकट गौतरा का रहने बाला था यह युवक कलान क्षेत्र के गॉव रमपुरा निवासी शैलेन्द्र नाम के ठेकेदार के अंडर में काम करता था।
**घटिया कुआलिटी के खंभे सप्लाई किये जाते है
रौजा क्षेत्र में इन खंभो का निर्माण होता है ।ग्रामीणों ने बताया कि मानक के अनुसार खंभे नही बने है जिसके कारण खंभे टूट रहे है।खाइखेड़ा गॉव में एक और खम्भा टूट कर गिर चुका था।रात होने के कारण कोई हादसा नही हुआ था।
#बिना सेफ्टी बेल्ट के काम करने के कारण हुआ हादसा
बजाज कंपनी के कर्मचारियों द्वारा अप्रिशिक्षित लेबरों द्वारा काम करवाया जाता है यह अप्रिशिक्षित लेबर काम करने के दौरान सेफ्टी बेल्ट का भी प्रयोग नही करते है यदि सेफ्टी के साथ काम किया गया होता तो शायद इस युवक की जान बच जाती।

No comments