सपा-बसपा गटबंधन मजबूत, करेगा सांप्रदायिक शक्तियों को नेस्तनाबूत-डॉ. रमेश दीक्षित
HTN Live
लोकसभा चुनावो की तैयारी के मद्देनज़र रांकापा का बाराबंकी दौरा
बाराबंकी, 12 जनवरी 2019 । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आज लोकसभा की तैयारी के मध्य अपने प्रदेशव्यापी दौरे के तहत बाराबंकी पहुंचे । बाराबंकी दौरे के तहत प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने वहां एक कार्यकर्ताओं के समेलन को संबोधित किया । कार्यकर्ता सम्मलेन के बाद प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित किया ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित लोकसभा चुनावो की तैयारी के मद्देनज़र आज राजधानी से सटे जिले बाराबंकी का सघन दौरा करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित किया और इसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया ।कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने केंद्र की और सूबे की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि केंद्र और सूबे की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है ।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि देश और प्रदेश दोनों जगह पर भाजपा की सरकार है । सूबे में योगी की सरकार काबिज होने के बाद से प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बद से बदतर हो गए है । पूरे सूबे में जंगलराज कायम है । हत्याएं , डकैती , बलात्कार आम बात है । प्रदेश की योगी सरकार मंदिर मुद्दे को आगे करके और जिलो के नाम बदल कर चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का माहौल बना रही है और तनाव पैदा करने का काम कर रही है । संकल्प पत्र में किये गए वादों और विकास के मुद्दे को भरमाने का प्रयास किया जा रहा है, इस लिए बार बार योगी सरकार घूमफिर कर मंदिर मुद्दे को हवा दे रही है। सरकार सिर्फ तनाव पैदा करने का काम कर रही है । जिलो के नाम बदलना भी इस मुहीम का हिस्सा थी , इन कामो से न तो रोजगार पैदा होने जा रहा है , न ही कानून व्यवस्था सुधरने जा रही है और न ही किसान की हालात में सुधार पैदा हो रहा है यह सब नॉन इश्यूज है और सरकार की मुस्लिम विरोधी मानसिकता को प्रकट करती है । उन्होंने कहा कि मुसलमानों की वतनपरस्ती की एक लम्बी परंपरा रही है ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में सपा बसपा गटबंधन से प्रदेश की योगी मोदी सरकार बौखला गयी है । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने प्रेस और कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी पार्टी हर तरह से सपा बसपा गटबंधन के पक्ष में है । सपा बसपा सहित धर्मनिरपेक्ष दलों का गटबंधन ही आने वाले लोकसभा चुनावों में सांप्रदायिक ताकतों को कब्र में अन्तिम कील ठोंकेगा । उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत अपनी हर जिला कमेटी सहित महानगर कमेटी को इस बाबत निर्देशित किया है कि वह अपने अपने जिले में गटबंधन के पक्ष में प्रचार प्रसार करे ताकि सांप्रदायिक शक्तियों को आगामी लोकसभा चुनावो में परास्त किया जा सके और एक लोकतान्त्रिक धर्मनिरपेक्ष सबको साथ ले कर चलने वाली सरकारों का केंद्र में गठन हो सके ।
डॉ. रमेश दीक्षित ने आगे कहा कि आज की तारिख में गाँव का किसान और शहर का आम आदमी छुट्टा पशुओ से परेशान है । शहरों में आवारा पशु आये दिन आवागमन में बाधा बन रहे है । रोज पशुओं की वजह से एक्सीडेंट हो रहे है । वही ग्रामीण इलाको में आवारा पशु तैयार फसलो को रौंद रहे है जिससे करोडो की फसल चौपट हो रही है । योगी सरकार ने इन आवारा पशुओं से निपटने के लिए जो गौशाला योजना बनायीं है उस धन का इस्तेमाल अन्तोगत्वा उनकी पार्टी के लोग ही करेंगे जिससे मूल समस्या का हल नहीं निकलेगा ।
उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़ा है , बेरोजगारी अपने चरम पर , कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है , मुख्यमंत्री योगी के जिले गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से चलते बच्चो की मौत के बाबजूद अभी भी पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराये है ।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी योगी सरकार से पूंछना चाहती है कि केंद्र में भी सरकार होने और सूबे में भी भाजपा की सरकार होने के बाद भी किसने अस्पतालों , डिग्री कालेजो , कौन से चाइल्ड प्रोटेक्शन होम और ओल्डऐज होम खोले है । गन्ना किसानो को फसल का भुगतान नहीं हो पा रहा है , धान खरीद केंद्र भ्रस्टाचार की भेंट चड़ा है प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है , किसान तबाह है , बेरोजगार सड़क पर लाठी खा रहा है ,महिलाओं की अस्मत दिन दहाड़े खतरे में है । ऐसे में सभी गैर भाजपाई राजनैतिक दलों को सपा बसपा समेत लोकतान्त्रिक पार्टी के गटबंधन को मजबूत करके भाजपा की आमआदमी विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करते हुए इनको हराने के काम करना होगा यही विपक्षी दलों की ऐतिहासिक ज़िम्मेदारी भी है उन्होंने नॉन भाजपा राजनैतिक दलों से आह्वाहन किया कि आज यह वक़्त का तकाजा है कि आमजन को मुक्ति दिलाने हेतु सभी को भाजपा के खिलाफ एक मजबूत लोकतान्त्रिक सेक्युलर आम आदमी परस्त विकल्प जो सपा बसपा का गटबंधन प्रस्तुत कर रहा है उसके पक्ष में वोट करे ताकि भाजपा के दावानल को आगामी लोकसभा के चुनावों में हराया जा सके ।

No comments