Breaking News

अवध गर्ल्स पी जी कालेज के सप्तम दिवस के प्रथम सत्र में छात्रओं के कौशल विकास के लिए फेवीक्रिल और क्वीलिंग से बनी वस्तुओं को बनाने की कार्यशाला का समापन

HTN Live


अवध गर्ल्स  पी जी कालेज में दिनांक 27-1-19को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

के सप्तम दिवस के प्रथम सत्र  में फेवीक्रिल के श्री आशीष मौर्या और सुश्री प्रतिमा जी ने  छात्रओं के कौशल विकास के लिए फेवीक्रिल और क्वीलिंग से बनी वस्तुओं को बनाने की द्विवीदिवसीय कार्यशाला का समापन किया।


         शिविर के द्वितीय सत्र में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन (FPAI) के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह  संस्था प्रजनन , यौन एवं स्वास्थ्य और उनके अधिकार के साथ समुदाय के विभिन्न मुद्दों पर कार्य करती है। इस संस्था की प्रोजेक्ट समन्वयक इति यादव, सुप्रिया सिंह तथा मरियम फातिमा ने छात्रओं को प्रजनन, यौन स्वास्थ्य, मासिक धर्म एवं लिंग इत्यादि संवेदनशील मुद्दों की जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान एवं महत्व को समझाया और उनकी भ्रांतियों एवं मिथ्या धारणाओं को दूर किया।



         शिविर के अंतिम सत्र में FPAI की चिकित्सक इंचार्ज डॉ सुमिता रस्तोगी ने इन सभी समस्याओं के इलाज एवं रोकथाम के बारे में चर्चा की।  छात्राओं ने भी उत्सुकता पूर्वक इस कार्यशाला में भाग लेकर अपनी भ्रांतियों को दूर किया। इस तरह की कार्यशालाओं की आज हर स्कूल और महाविद्यालय में आवश्यकता है जो हमारी आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य देगी।

No comments