Breaking News

नकलविहीन परीक्षा कराना केन्द्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी

                                HTN Live

ललितपुर
आप को बताते चले कि
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 20-19 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षायें एक साथ दिनांक 07 फरवरी 2019 से प्रारम्भ होकर 02 मार्च 2019 को समाप्त होंगी। राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति/सम्भावनाओं पर अंकुश लगाने, परीक्षा की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी महोदय, ललितपुर की अध्यक्षता में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापकों की बैठक जिला कलैक्टेऊेट सभागर में सम्पन्न हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने ललितपुर में 07 फरवरी 2019 से होने वाली बोर्ड परीक्षा की पूर्व तैयािरयों के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने केन्द्र व्यवस्थापकों को चेतावनी देते हुये कहा कि शासन की मंशानुसार बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराना आप सभी का दायित्व हैं। परीक्षा केन्द्र पर नकल जैसा प्रकरण संज्ञान में आया तो संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जायेगी। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। बोर्ड परीक्षा के समय पुलिस बल, विद्युत आपूर्ति, दूरस्थ क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों में बस सेवा के समय में परिवर्तन, चिकित्सा व्यवस्था आदि उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय ललितपुर ने निर्देशित किया। डीआईओएस रामशंकर ने कहा कि जनपद ललितपुर वर्ष 2019 की परीक्षा में हाईस्कूल के संस्थागत 20819 एवं व्यक्तिगत 971 कुल 21790 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। इण्टरमीडिएट के संस्थागत 12156 एवं व्यक्तिगत 576 कुल 12732 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। वर्ष 2019 की परीक्षाओं के आयोजन हेतु परीक्षा केन्द्रों
 का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा किया गया। जनपद ललितपुर में 45 परीक्षा केन्द्र बनायें गये हैं। परीक्षा केन्द्र के निर्धारण में जिलाधिकारी महोदय के सक्रिय योगदान के कारण इस वर्ष परीक्षा केन्द्रों की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हुआ है।

No comments