Breaking News

अवध गर्ल्स पी जी कालेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम एवं अंतिम दिवस

HTN Live

अवध गर्ल्स  पी जी कालेज में दिनांक 28-1-19 को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के सप्तम एवं अंतिम दिवस महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्ववावधान में काव्य एवं थियेटर पर एक विशेष  कार्यशाला को आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोर्टलैंड राज्य विश्वविद्यालय की डॉ. गीतांजलि जोशी जी तथा साहित्य अड्डा के चंद्रशेखर वर्मा विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित थे। अन्य गणमान्य अथितियों में महाविद्यालय की प्रबंधक प्रो. निशी पाण्डेय, प्राचार्या डॉ. उपमा चतुर्वेदी तथा महाविद्यालय की अन्य सभी शिक्षिकायें एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
इस कार्यशाला का संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ सुप्रिया चतुर्वेदी, डॉ उष्मीता कॉल के  साथ ही अंग्रेजी विभाग की डॉ सीमा सिंह कटियार ने विशेष सहयोग दिया।
 इस अवसर पर काव्य-कार्यशाला का संचालन करते हुए श्री चंद्रशेखर वर्मा जी ने कहा कि काव्य कल्पना, विचार, शब्द-चयन और लय-ताल का संयोजन  हैं। कविता में लय का होना बहुत जरुरी होता है और एक अच्छा कवि बनने के लिये जरूरी है कि हम ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें ताकि हमारी विचार-प्रक्रिया अधिक सशक्त हो सके।
        इसके उपरांत रंगमंच की कार्यशाला का संचालन डॉ. गीतांजलि जोशी के द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने छात्राओं को रंगमंच की विधा से परिचित कराने के साथ ही साथ उन्हें स्वयं को रंगमंच पर प्रस्तुत करने की कला भी सिखाई जिससे छात्राएं अपने अंदर छुपी कला को मंच पर उजागर कर सके

कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी छात्राओ ने  उत्साहपूर्वक  कार्यशाला में भाग लेकर काव्य लेखन और रंगमंच से जुडी बारीकियों को सीखा और इसी के साथ महाविद्यालय में सात दिन से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन भी हो गया। इस शिविर के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों डॉ. रेखा गुप्ता, डॉ सुप्रिया चतुर्वेदी, डॉ उष्मीता कॉल ने विशेष सहयोग दिया।

No comments