स्वामी विवेकानन्द ने बताया सारी दुनिया को एक परिवार बताया -राज्यपाल ने झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद में स्वामी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
HTN Live
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता
स्वामी विवेकानन्द ने अपनी बात न कहकर पूरी दुनिया को विश्व की प्राचीनतम संस्कृति की मुख्य बात बतायी कि सारी दुनिया एक परिवार है। यह बात राज्यपाल राम नाइक ने शनिवार सुबह विवेकानन्द जयंती पर कही।
वे झण्डेवाला पार्क अमीनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार भी मौजूद थे। दोनों ने स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश की संसद के मुख्य द्वार पर भी यही अंकित है 'अयं निजहा परोवेती गणनाम लघुचेतसाम' अर्थात छोटे दिल वाले लोग केवल ये तेरा ये मेरा की बात करते है जबकि भारतीय संस्कृति उदार
चरितानाम,वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात जिनका चरित्र उदार है उनके लिये सभी एक परिवार है ऐसा भारतीय दर्शन स्वामी विवेकानन्द जी ने वहां आये सारे धर्माचार्यो को दिया। महामहिम ने कहा कि इतिहास में बाकी संस्कृतियों में ताकत के माध्यम से राज करने के साक्ष्य मिलते है, जबकि स्वामी विवेकानन्द ने 39 वर्ष की अल्पायु में जो विचार व प्रेरणा हमें दी उस पर चलकर भारत को न केवल शक्ति से वरन बौद्धिक स्तर पर भी विश्वगुरु के रुप मे स्थापित कर सकते है। राज्यपाल ने सभी को मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दी। पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार ने स्वामी विवेकानन्द जी को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नायक बताया।
राज्यपाल के सामने पार्क में पुस्तकालय बनाने की मांग रखी
विन्ध्यवासिनी कुमार ने पार्क के एक द्वार का नाम स्वामी विवेकानन्द जी व दूसरे का शहीद गुलाब सिंह लोधी व तीसरे का इस पार्क का निर्माण करने वाले बाबू गंगा प्रसाद वर्मा द्वार के नाम पर रखने की मांग की। साथ में पार्क में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा शिकागो में दिये गये चार मिनट 37 सेकेन्ड के प्रथम ऐतिहासिक भाषण की पार्क मे पट्टिका और पुस्तकालय बनाने की बात कही।
जिसमें भारतीय संस्कृति व देश की आजादी से जुडी पुस्तको का संकलन हो। इस पर महामहिम ने आश्वासन दिया कि वह सभी कार्य लिखकर दें। सरकार से इन सभी कार्यो को पूरा करायेगें। कार्यक्रम में सहकारी बैंक के अध्यक्ष मान सिंह, पार्षद सुशील कुमार तिवारी, मुकेश सिंह, राजेन्द्र कुमार अधिवक्ता मयंक सिन्हा, मण्डल अध्यक्ष राजू बाजपेयी, रमेश तूफानी, कपिल कपूर ने स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।




No comments