Breaking News

सफाई के साथ बसाने की भी शुरुआत करे नगर निगम: प्रगतिशील समाजवादी

HTN Live


 

लखनऊ। शहर की साफ.-सफाई और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। आखिरकार सरकार इनको बसाने का काम कब करेगी। इन्हीं मांगों को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। नगर अध्यक्ष ने कहा कि टेम्पो, आटो और ई रिक्शा चलाने वालों को जगह-जगह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम अगर शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थाई स्टैण्ड की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने नगर निगम बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पटरी दुकानदार, ठेला, गुमटी वालों को साप्ताहिक बाजारों से खदेड़ा जा रहा है। जिन मकानों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया वह गरीब हैं उनका सर्वे कराकर उन्हें मकान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान सिर्फ  वीआईपी क्षेत्रों में न चलाकर गरीब बस्ती, घनी आबादी, अल्पसंख्यक बाहुल्य मोहल्लों में चलाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाने से पहले क्षेत्रीय व्यापार मंडल, सामाजिक संगठनों से बातचीत जरूर की जाये। उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया यूथ ब्रिगेड में मधुर भट्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई भी दी। इस मौके पर विनीत शुक्ला बीनूए जर्रार अहमद और रंजीत यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments