Breaking News

उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया फैसला

HTN Live

 प्रदेश सरकार आम-जनमानस को बेहतर विद्युत व्यवस्था देने के लिए तत्पर है। 1.5 लाख राजस्व ग्रामों के अन्तर्गत 1 करोड़ परिवारों को 31 दिसम्बर, 2018 तक निःशुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है।

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अस्पतालों को मेडिकल काॅलेज के रूप में उच्चीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी ‘आयुष्मान भारत योजना’ प्रदेश में भी लागू कर दी गयी है। इस योजना से प्रदेश के 1.18 करोड़ गरीब एवं कमजोर परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा मिलेगा।
#UPGovt #UPCM

 प्रदेश सरकार द्वारा कृषकों की सुविधा के लिए सिंचाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है।

वर्तमान सरकार द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश में 2 करोड़ 49 लाख शौचालय बनाने का कार्य किया गया है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे एवं बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने हेतु 4/6 लेन का नेटवर्क उपलब्ध है।
#UPGovt #UPCM

No comments