गन्ना लदे ट्राला की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
HTN Live
#हैदरगंज_बीकापुर_अयोध्या
थाना क्षेत्र हैदरगंज के अंतर्गत गन्ना तौल केंद्र से मिझौड़ा मिल गन्ना लाद कर जा रहे ट्राला की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना थाना हैदरगंज के सियाराम फिलिंग स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
मृतक अशोक दुबे पुत्र विंध्याचरन निवासी सराय मनोधर अपने साथी रवि मिश्र निवासी मौकाडीह थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर के साथ अपनी बाइक नंबर-यूपी44-8120 से कूरेभार क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था । सामने से आ रही गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई, जबकि बाइक चला रवि बच गया ।
घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राला को कब्जे में लेकर सूचना थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और ट्रैक्टर -ट्राला को थाने ले आई। मृतक के भाई संजय दुबे ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।
प्रभारी थानाध्यक्ष आलोक वर्मा ने भी घटना की पुष्टि की, बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दूसरी ओर भाई की ससुराल में सिंदूर सुपारी देकर लौट रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
हैदरगंज थाना क्षेत्र के गौहानी निवासी राजू पुत्र दुखराम शनिवार की देर शाम अपने फूफा के साथ बाइक नंबर-यूपी-42एसी-5369 से अपने बड़े भाई की ससुराल से घर लौट रहा था। राजू शादी की रस्म अदायगी में सिंदूर व सुपारी देने गया था। धमहर गांव के पास सामने से आ रही कार नंबर- यूपी44एम-3888 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। उसके साथ सवार फूफा को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज कराने के लिए चिकित्सालय ले गए।
घटना के संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष हैदरगंज आलोक वर्मा ने कहा जानकारी में नहीं है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments