Breaking News

ग्राम विवाद सुलह समिति की गोष्ठी

HTN LIVE


◆ *ग्राम स्तर पर होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों व विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम विवाद सुलह समिति का गठन कराया जा रहा है। समिति में गाॅव के प्रधान व अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के साथ-साथ बीट उ0नि0/बीट आरक्षी सम्मिलित रहेंगे।

जिनके द्वारा ग्राम स्तर पर होने वाले छोटे-छोटे झगड़ो, आपसी विवाद आदि को मौके पर ही वार्ता कर सुलझाने में सहायता मिल सकेगी तथा छोटे-छोटे विवाद बड़ा रूप नहीं ले पायेंगे जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहेगी।*


◆ *आज दिनांक 05-01-19 को पुलिस अधीक्षक महोदया खीरी द्वारा थाना तिकुनिया क्षेत्र के ग्राम विवाद सुरक्षा समिति के सदस्यों की गोष्ठी की गई तथा ग्राम स्तर पर होने वाले छोटे विवादों के निस्तारण में उनकी अहम भूमिका बताते हुए निष्पक्षता व न्यायहित में फैसले लेकर विवादों को सुलझाने हेतु प्रेरित किया गया।*

No comments