Breaking News

युवा मोर्चा ने हर चुनाव में जमीनी कार्य को कर अपना लोहा मनवाया: महापौर*

HTN Live



आज दिनाँक 09/01/2018 को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विश्वेश्वरैया हाल में किया गया।



इस अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने का एक ही मंत्र है कि आप पोलिंग बूथ जीतो।  इसलिए चुनाव की असली कसौटी पोलिंग बूथ में होती है। इन पोलिंग बूथो का कार्यकर्ता बूथ में कितना सक्रिय है? इनके सुख-दु:ख में साथी के तौर पर कौन खड़ा रहा है, इसके आधार पर बूथ की ताकत निर्धारित होती है। महापौर ने कहा कि हर चुनाव में हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस जमीनी और बुनियादी कार्य को करते हैं।

*युवा मोर्चा स्वच्छ्ता एप डाउनलोड करा कर स्वच्छ्ता यज्ञ में अपनी आहुति डाले*


महापौर ने आगे लखनऊ महानगर युवा मोर्चा से स्वच्छ्ता सर्वेक्षण के तहत सभी को स्वच्छ्ता एप डाऊनलोड करने का आवाहन करते हुए कहा कि आज कल स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 चल रहा है, मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करने में इसका अपना ही महत्व है, आप सभी घर घर जाकर लखनऊ की जनता के स्मार्ट फ़ोन में स्वच्छ एप को डाउनलोड करवाये और उन्हें इसका उपयोग आस-पास की स्वच्छ्ता की दृष्टि से करने के लिए प्रेरित करें। महापौर ने आगे कहा कि यह मा० मोदीजी द्वारा किये जा रहे स्वच्छ्ता महायज्ञ में आपकी आहुति होगी।

No comments