*दिव्यांग :- लंगड़ा फाटक, और अंधे की चौकी जैसे नामो से हम दिव्यांगजनो का मनोबल गिरता है।*
HTN Live
*महापौर:- किसी भी सूरत में मनोबल नही गिरने देंगे, दोनों स्थलों का नाम बदल कर महापुरषों के नाम पर रखेंगे*
आज दिनांक 06/01/2018 को श्रद्धा सेवार्थ संस्था के उपक्रम लखनऊ ब्लाइंड स्कूल द्वारा ब्रेल लिपि के जनक सर रोबर्ट लुई ब्रेल की 210 जयंती मनायी गयी, जिसका उद्घटान लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने किया ।
इस अवसर पर महापौर ने कहा दिव्यांगजनों के पास अद्भुत शक्ति है, वह शक्ति है, जिसे हम प्रज्ञा चक्षु कहते है, इसके माध्यम से आप इस संसार को महसूस करते हों। महापौर ने कहा कि मैंने राजकीय दृस्टिबधित इंटर कॉलेज के पास लुइस ब्रेल की मूर्ति स्थापित करने के लिए कहा है, जिससे लोगों को उनके प्रेरणा मिल सके।
दिव्यांग राम प्रकास ने महापौर ने अनुरोध किया कि *लंगड़ा फाटक, और अंधे की चौकी का नाम बदलने का अनुरोध किया* राम प्रकास ने कहा कि ऐसे नामो से हम दिव्यांगजनो का मनोबल गिरता है। जिसपर *महापौर ने कहा कि किसी भी सूरत में दिव्यांगजनों का मनोबल नही गिरने देंगे, अगली कार्यकारिणी बैठक में दोनों स्थलों का नाम परिवर्तित कर महापुरषों के नाम पर समर्पित किया जाएगा।*
इस मौके पर केबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दिव्यांगजनों को दी।
*इस अवसर पर महापौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्रों को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया।*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ केबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, प्रधानाचार्य श्री विजय जैन, गया प्रसाद, मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर विश्वजीत, ललित श्रीवास्तव, आयोजक अभिषेक सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र यादव संदीप , रामप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments