Breaking News

कमिश्नर स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है

HTN Live
कमिश्नर  स्थानों पर घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग धड़ल्ले से चल रहा है


अबोहर: ना खाऊंगा ना खाने दूंगा यह नारा देकर 10 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार इससे विपरीत स्थिति बनी हुई है सरकारी तंत्र की नाक तले दिन-दिहाड़े खुलेआम कमर्शियल स्थलों पर भारत सरकार से सबसिडी प्राप्त घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडरों का दुरुपयोग हो रहा है और प्रकरण संबंधी सारी हकीकत जानते हुए भी जिला फाजिल्का का शीर्ष सरकारी अमला विशेषकर खाद्य एवं आपूॢत विभाग आराम से  टांगो पर टांगे रखकर  मूछों पर ताव रखकर  गहरी  कुंभकरण नींद सो रहा है। नासमझ बंद कर अनजान बना बैठा है

आलम यह है कि जनता जिस घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडर प्राप्त करने के लिए शहर में जहां विभिन्न गैस एजैंसियों के बाहर पड़ रही प्रचण्ड सर्दी में लम्बी कतारें लगाकर उक्त सिलैंडरों को लेने के लिए विवश हो चुकी है, वहीं घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडरों की प्राप्ति कमर्शियल स्थलों जिसमें चाय के खोखे, ढाबे आदि अन्य खानपान की दुकानें शामिल हैं, में सरलता से संबंधित शातिर दिमाग दुकानदारों को आसानी से हो रही है।

जारी घटनाक्रम के कारण एक ओर जहां कमॢशयल एल.पी.जी. गैस सिलैंडरों की बिक्री पर भारी असर पड़ रहा है, वहीं उक्त सिलैंडरों के स्थान पर सरकारी सबसिडी प्राप्त घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडरों के प्रयोग होने से भारत सरकार के खजाने को भी भारी चपत लग रही है। हमारी टीम को लोगों से मिली फीड बैक को आधार बनाकर जब स्थानीय कई गैस एजैंसियों का दौरा किया गया तो जनता ने दिखाया कि किस भांति गैस एजैंसियों के आस-पास स्थित दुकानों में घरेलू गैस सिलैंडरों का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है।

लोगों ने कहा कि सरकारी तौर पर विभाग के चंद अधिकारी लोक दिखावा करने के लिए एक-दो दिन घरेलू गैस सिलंैडरों का दुरुपयोग रोकने के मनोरथ  में काफी वक्त पहले छापेमारी करते हैं लेकिन उसके पश्चात हालात फिर जस के तस पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं। लोगों ने मांग की है कि घरेलू गैस सिलैंडरों के जिला फाजिल्का में हो रहे खुले दुरुपयोग को तुरंत रोका जाए एवं जो गैस एजैंसियां तयशुदा कानून के विपरीत कार्य कर रही हैंउनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया जाए। 

पुलिस नहीं कर रही घरेलू गैस सिलैंडर का प्रयोग करने वाले वाहनों की चैकिंग
लोगों ने हैरानी जताते हुए कहा कि स्थानीय ट्रैफिक पुलिस घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडर का प्रयोग कर चलाए जा रहे वाहनों की चैकिंग क्यों नहीं करती है? जनता ने कहा कि इसी तर्ज पर पानी गर्म करने के लिए घरेलू गैस सिलैंडरों का प्रयोग कमॢशयल गैस गीजरों में हो रहा है। इससे भी सबसिडी प्राप्त घरेलू गैस सिलैंडरों का दुरुपयोग हो रहा है।

वाहनों में भी गैर-कानूनी ढंग से प्रयोग हो रहे घरेलू गैस सिलैंडर
इस अवसर पर घरेलू गैस सिलैंडर लेने के लिए पंक्ति में खड़े कुछ गैस उपभोक्ताओं ने अपना नाम न छापने की शर्त पर खुलासा कर बताया कि जो हो रहा है वह सब आपसी मिलीभगत के साथ हो रहा है। लोगों ने बताया कि मामले संबंधी जिला फाजिल्का  के शीर्ष सरकारी अमले को सारी जानकारी है लेकिन कोई भी सरकारी अफसर कुछ भी नहीं कर रहा है? जनता ने बताया कि घरेलू गैस सिलैंडरों का प्रयोग न केवल कमॢशयल स्थलों पर हो रहा है अपितु शातिर दिमाग लोग इसका अपने निजी वाहनों में पैट्रोल के स्थान पर गैस सिलैंडर लगा बतौर ईंधन भी इस्तेमाल कर रहे हैं। वाहनों में घरेलू एल.पी.जी. गैस सिलैंडर का प्रयोग किसी भी तरह से खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जारी घटनाक्रम के चलते सड़क पर बारूद बन दौड़ रहे वाहन किसी भी क्षण भयानक अग्निकांड का फ्लैश प्वाइंट बन सकते हैं। लेकिन सरकारी अमला कुंभकरण की नींद सोया बैठा है इनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जैसे लगता है इन गैस एजेंसी संचालकों से काफी मोटा महीना पहुंच रहा हूं

No comments