पीएम आवास योजना के 906 आवेदक लाभ से हुए बाहर
HTN Live
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों के लिए बुकिंग कराने वाले 906 आवेदक आयोग्य पाये गये हैं। जिन्हें बाहर का रासता दिखा दिया गया है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जिनका डूडा में पंजीकरण नहीं मिला है। जबकि कई लोगों ने अपने परिचितों के पंजीकरण नम्बर डाल दिये हैं। कुछ के नम्बर ही गलत पायेंगे। ऐसे में इन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।
आवास विकास ने करीब 4500 पीएम आवास योजना के मकानों के लिए आवेदन मांगा था। इसके लिए राजधानी के करीब 24 हजार लोगों ने आवेदन किया है। 10 महीने बीच चुके हैं लेकिन अभी तक इनकी लाटरी नहीं हुई है। आवास विकास ने आवेदकों की जांच के लिए इनकी सूची सूडा के पास भेजी थी। परिषद को सूडा ने अब वैध व अयोग्य आवेदकों की सूची दे दी है। इसी में उसने 906 लोगों को आयोग बताया गया है। सूडा ने इनके आवेदन को गलत करार दिया है। आवास विकास परिषद ने अयोग्य आवेदकों की सूची वेबसाइट पर डाल दी है। हालाकि आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आपत्ति मांगी गयी है। जो लोग आपत्ति किये हैं उनकी दोबारा जांच होगी। जांच होने पर अगर कोई सही पाया गया तो उसका नाल लाटरी में शामिल होगा। तमाम लोगों ने मामले में आपत्तियां दर्ज कराई हैं।
पीएम आवास योजना के इन मकानों के लिए का पंजीकरण कराने वालों की लाटरी 28 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होगी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने लाटरी कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। फिलहाल अभी लाटरी केवल पात्रता चयन के लिए होगी। जिन लोगों का नाम लॉटरी में निकलेगा उन्हें मकान आवंटित माना जायेगा मकानों के नंबर की लाटरी बाद में होगी। क्योंकि अभी आवास विकास के जो मकान बन रहे हैं उनमें नंबर नहीं पड़े हैं। नंबरिंग की लाटरी बाद में करायी जायेगी। उप आवास आयुक्त देश दीपक सिंह ने बताया कि 28 जनवरी से लाटरी कराने की तैयारी की गयी है। पहले दिन एससीएसटी तथा इसके बाद ओबीसी की लाटरी होगी। 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच जनरल श्रेणी की लाटरी होगी। सम्पत्ति प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि लाटरी में वहीं लोग शामिल हो सकेंगे जिनके पास पैसा जमा करने की मूल रसीद होगी।

No comments