Breaking News

“सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु “वाकेथान – 2019” आयोजन”

HTN Live

सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु वाकेथान – 2019 आयोजन


 आज दिनांक 05 /01/2019  को सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान व शुभम सोती फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग द्वारा वाकेथान – 2019 आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गुरुप्रसाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उत्तर प्रदेश, श्रीमती अनुराधा शुक्ल प्रिन्सिपल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश सरकार, श्री गंगाफल एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उत्तर प्रदेश, श्री ए के पाण्डेय एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर उत्तर प्रदेश, श्री राजेश मोदक डीआई जी उत्तर प्रदेश, श्री रविशंकर एस पी ट्राफिक पुलिस लखनऊ, श्री ए के सिंह आरटीओ परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश पंकज मिश्रा सेफ्टी इंचार्ज हीरो मोटोकोर्प लखनऊ, डा० आलोक सोती, हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के संस्थापक अजीत सिंह उपस्थित रहे|
शुभम सोती फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सोती ने बताया की हमारी फाउंडेशन निरंतर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान समय – समय पर चलाता रहता है|

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के संस्थापक श्री अजीत सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर हमारी संस्था विभिन्न जनपदों में जागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिसमें मुख्यतः सड़क सुरक्षा सप्ताह, मैं हेलमेट हूँ, यातायात पुलिस के सहयोग से चलाये जाते रहें हैं और इसी तरह से निरंतर चलाये जाते रहेंगे|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की सभी लोग रोड क्रॉस करते समय जेब्रा क्रासिंग का प्रयोग करें एवं दोपहिया वाहन चालक गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें तथा सिग्नल पर ज़ेबरा क्रासिंग से पहले गाडी को रोकें |
साथ ही साथ 63 एन सी सी शिया कालेज के एन सी सी कैडेटो ने बढ चढकर हिस्सा लिया और मौके पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक जे पी द्विवेदी,   राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश पाल, मीडिया प्रभारी अंकुर दीक्षित, आर,टी,आई,सेल प्रभारी हर्षित श्रीवास्तव, अंशु कश्यप मौजूद रहे  

No comments