ईट भट्ठा संचालक से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है
HTN Live
बीकापुर।
ईट भट्ठा संचालक से 20 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई है । जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ और जांच पड़ताल की गई। मामला बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के लक्ष्मी ब्रिक फील्ड रामनगर का है। पीड़ित ईट भट्ठा संचालक राहुल पांडेय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित भट्ठा संचालक को भेज गए धमकी भरे पत्र में सुल्तानपुर जनपद के अमहट जेल में बंद एक कैदी तथा दो शूटर खान भाई आजमगढ़ तथा छोटे पंडित प्रतापगढ़ का भी उल्लेख है। पैसा ना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है । शिकायत पत्र में पीड़ित ने बताया कि घटना 16 जनवरी 2019 देर शाम करीब 7 बजे की है । बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग ईट भट्ठा पर आए और फिरौती के लिए धमकी भरा पत्र एक मजदूर को दिया तथा चार राउंड फायरिंग करते हुए दहशत फैला कर भाग गए

No comments