Breaking News

अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश 04 गिरफ्तार,13 मोटरसाइकिल बरामद

HTN Live

जनपद श्रावस्ती

दिनांक-12.01.2018
  पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भिनगा के कुशल नेतृत्व में थाना मल्हीपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश कर 04 वाहन चोर गिरफ्तार किए गए। जिसके पास से 13 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
दिनांक 11.01.2019 को मुखबिर से सूचना मिली कुछ लोग चोरी की मोटरसाइकिल ग्राम चौबेडीह जंगल के पास स्थित मजार के निकट झाड़ियों में इकट्ठा कर रहे हैं, जिनको किसी वाहन में लादकर राष्ट्र नेपाल ले जाकर बचने के फिराक में हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ सिंह मय टीम द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर 04 नफर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर 13 मोटरसाइकिलें बरामद किया गया जो विभिन्न जनपद/स्थानों से चुराकर, छिपाकर रखी गयी थी। जिसे गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिलो को राष्ट्र नेपाल ले जाकर बेचने की फ़िराक में थे। अभियुक्तों के विरुद्ध  थाना मल्हीपुर में अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण
1. पप्पू पुत्र छब्बन हलवाई निवासी नासिर गंज थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
2.  विश्राम पुत्र रामखेलावन पासी निवासी श्रीनगरा थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
3.  परशू पुत्र प्रभू पासी निवासी जालिमनगर दाखिला ठोकरपुर थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच।
4.  तोताराम पुत्र दयाराम वर्मा निवासी रमवापुर थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
बरामदगी का विवरण

1. UP 40 U 3829 पैशन प्रो रंग स्लेटी
2. UP 40 AH 2820 टीवीएस स्टार सिटी रंग काला व लाल
3. UP 40 X 3411 हीरो स्प्लेंडर आई स्मार्ट रंग काला लाल
4. UP 40 Q 4852 सीडी डीलक्स हीरो होंडा रंग काला
5. UP 40 R 4520 स्प्लेंडर प्रो रंग काला
6. UP 40 S 4218 टीवीएस स्पोर्ट रंग काला
7. UP 40 Q 7418 पैसन प्रो रंग काला
8. UP 40 Y 2166 हीरो डीलक्स एचएफ रंग काला
9. UP 40 P 9622 पैशन प्रो स्लेटी रंग
10. UP 46 8992 हीरो एचएफ डीलक्स रंग स्लेटी लाल
11. UP 40 U 2148 हीरो पैशन प्रो रंग काला सलेटी
12. UP 40 U 0528 हीरो सुपर स्प्लेंडर रंग काला
13. UP 40 V 5355 हीरो सुपर स्प्लेंडर रंग काला
(13 मोटरसाइकिल कीमत लगभग 10 लाख)

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 06/19 धारा 41/411/413/414भा0द0वि0 थाना मल्हीपुर

गिरफ्तारी टीम
1.  निरीक्षक श्री रविंद्र नाथ सिंह, थाना मल्हीपुर
2. उ0नि0 श्री विक्रमादित्य, थाना मल्हीपुर
3.  उ0नि0 श्री नरेंद्र पाल सिंह, थाना मल्हीपुर
4. उ0नि0 श्री अरविंद कुमार मिश्रा, थाना मल्हीपुर
5.  उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार सिंह, थाना मल्हीपुर
6. उ0नि0 श्री राजीव कुमार मिश्रा, थाना मल्हीपुर 
7. उ0नि0 श्री मोहम्मद नसीम खां, थाना मल्हीपुर
8.  उ0नि0 श्री राजन सिंह, थाना मल्हीपुर
9. उ0नि0 श्री जय प्रकाश सिंह, थाना मल्हीपुर
10. हे0का0 अशोक कुमार शुक्ला, थाना मल्हीपुर
11. हे0का0 गजानन पाठक, थाना मल्हीपुर
12. हे0का0 विश्वनाथ यादव, थाना मल्हीपुर
13. का0 रजनीकांत सिंह, थाना मल्हीपुर
U.P.Police Adgzone Gorakhpur Dig Devipatan Gonda Aaj Tak   AmarUjala Jhansi & Gorakhpur News18 Uttar Pradesh Aaj Tak Zee News Knews Dainik Bhaskar Dainik Jagran

जे पी दिवेदी
उप सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़ उत्तर प्रदेश

No comments