Breaking News

लखनऊ की महिला टीम ने जीता खिताब बाबू पृथ्वी सिंह स्मारक पुरुष व महिला हैण्डबॉल चैंपियनशिप

                                  HTN Live


लखनऊ। लखनऊ की महिला टीम ने उम्दा व तेजतर्रार खेल का प्रदर्शन करते हुए बाबू पृथ्वी सिंह स्मारक पुरुष व महिला हैण्डबॉल चैंपियनशिप में खिताबी जीत दर्ज की। उर्मिला कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट अयोध्या में खेली जा रही इस चैंपियनशिप के चौथे दिन खेले गये महिला वर्ग के फाइनल में लखनऊ की लड़कियों ने अयोध्या की टीम को 24-14 गोल के अंतर से पछाड़ते हुए विजेता ट्राफी अपने नाम करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में खेले गये तीसरे स्थान के मैच में बस्ती ने कानपुर को 16-12 गोल से हरा कर तीसरा स्थान पक्का किया। 


इससे पूर्व खेले गये सेमीफाइनल में अयोध्या ने कानपुर को 20-15 गोल से और लखनऊ ने बस्ती को 23-14 गोल से हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था। 
समापन समारोह में मुख्य अतिथि बहुजन समाजवादी पार्टी के आरएस कुशवाहा ने चैंपियनशिप की विजेता टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजक तथा उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल संघ के उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू भैया को सफल आयोजन तथा खिलाडिय़ों के  उत्साहवर्धन के लिए किये गये कार्य के लिए बधाई ज्ञापित किया। उन्होंने ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रदेश में खिलाडिय़ों में हैण्डबॉल मैच के प्रति जागरुकता व्याप्त होगी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम होगा। उन्होंने हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ  इंडिया के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय को इस प्रकार के आयोजन के लिए सराहा। इस मौके पर संस्था के संचालक इच्छा राम सिंह, बनारस के कपिल पाण्डेय, राम विलास, पूर्व प्रमुख जगमोहन सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज सिंह मौजूद रहे।

No comments