Breaking News

फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड: नालियां विहीन सड़के बनी मुसिबत गंदगी से जूझना क्षेत्र के लोगों की बनी मजबूरी




लखनऊ। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के अन्तर्गत आने वाले गायत्रीनगर व नौबस्ता, प्रीति नगर ,के आस  पास क्षेत्र की हजारों की आबादी खस्ताहाल व नालियां विहीन सड़के व जगह-जगह भरा घरों के गंदा पानी तथा जगह-जगह पड़े गन्दगी के ढेरों के बीच रहने को विवश है। यहां पर व्याप्त गन्दगी के चलते आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। इस क्षेत्र में सीवर व वाटर पाइप लाइने बिछायी तो गयी है लेकिन उनके चालू न किये जाने से सीवर लाइन के मेनहोल लोगों को चोटिल कर रहे है। बिजली के खंभे न होने से क्षेत्र में केबिलों का मकडज़ाल कब किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन जाये कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।


 मडिय़ांव क्षेत्र के फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड के गायत्रीनगर मोहल्ले के लोगों का जनप्रतिनिधियों के प्रति गुबार भरा पड़ा है। नागरिकों ने बताया कि यहां पर न चलने लायक सड़के है और न शुद्ध नालियां। पीने के पानी की समस्या भी काफी जटिल है। यहां पर पाइप लाइन तो पड़ी है लेकिन अभी तक चालू नहीं की गयी है जिससे लोगों को सिर्फ  सबमसेर्बल की टंकी व इण्डिया मार्का टू हैण्डपंपों पर निभर्र रहना पड़ता है।



क्षेत्र में लगे कई इंडिया मार्का टू हैण्डपंप काफी दिनों से खराब पड़े है। जिसके चलते यहां के लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। क्षेत्र में विद्युतीकरण के अभाव में यहां के लोग बांस-बल्लियों पर ही अपने घरों तक बिजली का केबिल ले जाने को मजबूर हैं। कई स्थानों पर बिजली के खंभे इतने झुक कर मकानों की दीवारों से सट गये है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।



गंदगी के चलते यहां सुअरों का आंतक रहता है जो घरों के अंदर तक घुस जाते हैं।


 यहां पर पानी की पाइप लाइने कुछ क्षेत्र में है लेकिन काफी बड़ा हिस्सा में आज भी वाटर पाइप लाइन नहीं पड़ सकी है। सीवर लाइने बिछायी गयी है लेकिन अभी चालू तक नहीं करायी जा सकी है। क्षेत्र में जलनिकासी के लिए कोई नाला न होने के कारण बारिश के दिनों में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। गायत्रीनगर की अधिकतर गलियां आज भी कच्चे गलियारे में तब्दील है।

 यहां पर सोसाइटी ने जमीन बेंच कर रफू  चक्कर हो गये है लेकिन यहां पर न सड़क ही बनायी और न नालिया। जलनिकासी का भी कोई इंतजाम नहीं हो सका है। चुनाव के दौरान आने वाले सभी प्रतिनिधि यहां की समस्याओं को खत्म करने का वादा तो करते है लेकिन चुनाव के बाद जीत व हारे प्रत्याशी दोनों ही स्थानीय समस्याओं पर ध्यान नहीं देते।

जे पी द्विवेदी दुखी 

लेकिन एक समाजसेवी  जे पी द्विवेदी इन समस्याओं को लेकर मुख्य मंत्री से मुलाकात किया और  क्षेत्र का नक्शा दिया तथा मुख्य मंत्री के कार्यालय  ने lGRS किया गया आधिकारिकयो रिपोर्ट भी लगा दिया  लेकिन अभी तक कोई  कार्य नहीं किया जा रहा है  सुत्रो कि माने तो सरकार ने  फाईल पास और बजट आंवन्टीत भी हुई  पर बजट कहाँ है किसी को नहीं पता इस वजह  से जे पी  द्विवेदी दुखी है। 

सफाई  कर्मचारी लापता


नगर निगम द्वारा लगाये गये सफाईकर्मी मुख्य सड़क पर ही झाड़ू लगाकर रफू  चक्कर हो जाते हंै। सफाईकर्मी कूड़ा उठाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली भी करते है। यहां की आधा दर्जन अधिक गलियों की हालत तो इतनी खराब है कि यहां के लोगों को अपने घर पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बार्ड में  कई जगह बिजली के खंभे भी जर्जर हो चुके है।

मार्ग प्रकाश व्यवस्था पंगु

क्षेत्र में मार्ग प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह पंगु बनी हुई है, जिससे शाम होते ही पूरा मोहल्ला अंधेरे में डूब जाता है।और आरजक  तत्वों का बोल बाल शुरु हो जाता है 

No comments