Breaking News

उन पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जाए जिनकी अपराधियों के साथ सांठगांठ है

HTN Live

लखनऊ


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान उन पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया जाए जिनकी अपराधियों के साथ सांठगांठ है और चिन्हित करने के बाद इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर खासे नाराज दिखे।*


 आगरा में छात्रा को जलाये जाने व सुलतानपुर में व्यवसायी के बेटों के अपहरण समेत अन्य घटनाओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एंटी रोमियो स्क्वायड क्या कर रहा है। शोहदों पर कठोर कार्रवाई किन कारणों से नहीं हो पा रही है। कहा कि आपराधिक घटनाएं नहीं होनी चाहिए। पुलिस पेट्रोलिंग व चेकिंग बढ़ाएं।


*उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो सबसे बड़ी बात कही वह है यह है की दागी व अपराधियों से साठगांठ रखने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई की जाए।*

No comments