सीमा विवाद में उलझी तेंदुए मि मौत।
HTN Live
दो माह पूर्व थाना छपरौली क्षेत्र के ग्राम ककौर जंगल मेें तेंदुए की हुई मौत का मामला अब सीमा विवाद में उलझ गया है। पहले वन विभाग बिसरा रिपोर्ट पर आश्रित था, लेकिन अब थाने पर निर्भर हो गया। बिसरा रिपोर्ट वन विभाग ने छपरौली थाने पर भेज दी है।
वहीं छपरौली थाना पुलिस घटना स्थल एक बार फिर से हरियाणा का बताकर अपना पल्ला झाड़ रहा है, जबकि उक्त मामले में वन विभाग की ओर से अज्ञात में छपरौली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर बाकी सभी कार्रवाई स्वयं की थी।बतातें चले कि छपरौली थाना क्षेत्र के ग्राम ककौर के जंगल से गत 23 अक्तूबर को एक तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसकी दहशत और ओवरडोज बेहोशी के इंजेक्शन के चलते मौत हो गई।
इस मामले में वन विभाग की ओर से वन दरोगा चंद किरण शर्मा ने थाना छपरौली पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बाद में विभागीय कार्रवाई के दौरान रेंजर राजपाल सिंह का स्थानान्तरण कर दिया गया था, लेकिन बाद में उनका स्थानान्तरण भी वापस हो गया था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि तेंदुआ प्रकरण की जांच के लिए 25 अक्तूबर को आईजीआर बरेली के लिए बिसरा भेजा गया था।
बिसरा जांच रिपोर्ट करीब डेढ़ माह से ज्यादा बीतने के बाद वन विभाग को मिली। वन विभाग पहले तो बिसरा रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन अब बिसरा रिपोर्ट आने पर एक्सपर्ट की राय लेने की बात कर रहा है। वहीं विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिसरा जांच रिपोर्ट थाना छपरौली को भेजी गई है।
वन विभाग अब छपरौली थाने पर होने वाली कर्रवाई पर निर्भर हो गया है।बरेली से बिसरा रिपोर्ट प्राप्त हो गई जो वन विभाग की ओर से छपरौली थाने पर भेज दी है। थाने से विवेचना होने के बाद ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। एके मिश्रा, प्रभागीय वनधिकारी बागपत। घटनास्थल हरियाणा का है। मालूम नहंीं है कि कौन सा थाना पड़ता है। थाने से उक्त मामले मेें कार्रवाई रिपोर्ट हरियाणा को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई वहीं होगी। उन्होंने हरियाणा के किस थाना क्षेत्र का मामला है इस बात की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है साथ ही बिसरा जांच रिपोर्ट भी न मिलने की बात कही है। बचन सिंह सिरोही, छपरौली थानाध्यक्ष हरियाणा को कहां से देगा वन विभाग तेंदुआ?बागपत। ककौर गांव के जंगल में हुई 23 अक्तूबर को तेदुंए की मौत के मामले मेें जहां उस वक्त वन विभाग और छपरौली पुलिस में हड़कंप मच गया था। इस मामलें में वनविभाग के आला अधिकारियों तक का बागपत में जमावड़ा लग गया था। वहीं छपरौली थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उस दौरान तेंदुए की बिसरा रिपोर्ट को जांच के बाद बागपत वन विभाग के अधिकारियों ने बरेली भेजा था और उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। छपरौली थाना पुलिस घटना स्थल हरियाणा का बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है, जिससे मामला उत्तर प्रदेश-हरियाणा सीमा विवाद में उलझ गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उस वक्त समस्त कार्रवाई बागपत वन विभाग और छपरौली थाना पुलिस ने की थी। खास बात यह है कि अगर हरियाणा राज्य की पुलिस कार्रवाई के लिए तेंदुआ मांगती है तो वन विभाग हरियाणा पुलिस को कहां से लाकर देगी।
बागपत।

No comments