Breaking News

कृष्ण जी की भक्ति के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखकर बीकॉम भी उत्तीर्ण किया

HTN Live

जानकारी----
आज हम आपको महिला संयासी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होने बेहद ही कम उम्र में सन्यासी बनने का निर्णय ले लिया। जी हां आपको भारत में ऐसी कई लड़कियों के बारे में पता चलेगा जिन्होने अपने बेहद ही कम उम्र में घर बार छोड़कर सन्यासी बनने का फैसला ले लिया है। इतना ही नहीं ये भगवान की भक्ति में कुछ इस तरह से लीन होती हैं कि इन्हें किसी भी चीज का लालच व मोह नहीं होता है। आज हम आपको भारत की ऐसी ही महिला सन्यासियों के बारे में बताएंगे जो कम उम्र में ही अपना घर बार छोड़कर कृष्ण भक्ति में लीन हो गई और ये दिखने में भी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत हैं। ये सन्यासी लड़की धार्मिक संगीत कलाकार भी है। आइए इसके बारे में जानते है। दरअसल आपको बता दें कि जिस लड़की के बारे में हम बात कर रहे हैं वो बेहद ही ज्यादा खूबसूरत व मशहूर सन्यासी है जी हां इनका नाम जया किशोरी जी है। इनका जन्म 13 जुलाई 1996 को राजस्थान के सुजानगढ़ शहर में हुआ था। बचपन से ही जया किशोरी जी श्री कृष्ण जी को अपना भगवान मानती थी। और श्री कृष्ण जी की भक्ति में लीन रहती थी। इतना ही नहीं इसके अलावा जया किशोरी जी को धार्मिक संगीत में भी काफी रुचि है और यही वजह है कि बेहद ही कम उम्र से ही ये ही कृष्ण भक्ति करने लग गई और अपना घर बार छोड़कर कृष्ण जी की भक्ति में लीन हो गई।
       आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जया किशोरी जी अपने रूप से, मन से, दिल से और वाणी से पूरे भारत देश में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैं और आज के समय में वो लाखों लोगों के दिलों की जान बन गई है। इस प्रकार जया किशोरी जी दूसरी लड़कियों के लिए भी एक प्रेरणा बन गई है आपको एक बात जानकर हैरानी होगी कि इनकी मात्र 21 साल की उम्र में जया किशोरी जी ने कृष्ण जी की भक्ति के साथ-साथ अपनी पढ़ाई जारी रखकर बीकॉम भी उत्तीर्ण कर ली।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments